Select Date:

मौलवियों को पैसा, पुजारियों को क्यों नहीं... अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना

Updated on 29-10-2022 06:39 PM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के दिन नजदीक है और विभिन्न दल एक्टिव मोड में। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कहा कि जो लोग आज नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो की बात कर रहे हैं, वो और उनकी पार्टी के नेता भगवान राम के मंदिर का विरोध करने वाले हैं। हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले उनकी पार्टी के हैं। उन्होंने केजरीवाल को अराजकता का प्रतीक कहा। केजरीवाल से सवाल किया कि मौलवियों को पैसा दिया जा रहा है तो पुजारियों को क्यों नहीं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों पर कहा कि जिन नए लोगों को चेहरा दिया गया है, वे पार्टी को जीत दिलाने में सक्षम हैं। उन्होंने उन नाराज नेताओं का भी जिक्र किया जो निर्दलीय उम्मीदवारी के साथ भाजपा के खिलाफ खड़े हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर किसी को टिकट देना असंभव हैं, जो नाराज हैं उन्हें जल्द ही मना लिया जाएगा।

अराजकता के प्रतीक हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल के भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी और गणेश भगवान की प्रतिमा को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वालों, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को एक मंत्री को बर्खास्त करना पड़ा, अरविंद केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं। वह नए प्रचार को बढ़ावा देते हैं ताकि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो।

मौलवियों को पैसा, पुजारियों को क्यों नहीं
अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से पूछा कि आप सरकार दिल्ली में मुस्लिम मौलवियों को सालाना 18,000 रुपये देते हैं। क्या आप पुजारियों, गुरुद्वारा ग्रंथियों और पादरियों को भी वही 18,000 रुपये देंगे? आप ऐसा क्यों नहीं कर सके?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.