रोज सुबह 6:20 बजे इंफोसिस के ऑफिस क्यों पहुंचते थे नारायण मूर्ति, बताई दिल छू लेने वाली वजह
Updated on
29-12-2022 07:00 PM
नई दिल्ली: देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने हाल ही में 40 साल पूरे किए है। कंपनी के फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) ने अपनी कंपनी इंफोसिस को बड़ी मेहनत से खड़ा किया है। दोस्तों के साथ मिलकर, पत्नी से 10 रुपये उधार लेकर उन्होंने इस कंपनी की नींव रखी थी। इंफोसिस में काम के दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान नारायण मूर्ति ने कहा कि वो समय के महत्व को समझते हैं, इसलिए ऑफिस आने के लिए उन्होंने खास समय तय किया था। मनीकंट्रोल के साथ इंटरव्यू के दौरान नारायण मूर्ति ने कहा कि वो समय के वैल्यू को , टाइम मैनेंजमेंट को समझते थे और दूसरों के सामने भी उदाहरण पेश करना चाहते थे, इसलिए हर दिन सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर इंफोसिस के ऑफिस पहुंच जाते थे।
हर सुबह 6:20 बजे पहुंचते थे ऑफिस
इंटरव्यू के दौरान पत्रकार ने नारायण मूर्ति से उनके इंफोसिस के दिनों के बारे में याद दिलाते हुए सवाल किया कि हर सुबह 7 बजे ऑफ ऑफिस पहुंचते थे। मूर्ति ने उन्हें सही करते हुए कहा कि 7 नहीं बल्कि हर दिन बिना किसी देरी के मैं सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर इंफोसिस के ऑफिस पहुंच जाता था और रात के 8 से 9 बजे तक काम करता था । उन्होंने कहा कि मैं दूसरों के सामने काम और समय को लेकर उदाहरण पेश करना चाहता था। उन्होंने कहा कि काम शुरू करने से लेकर साल 2011 में रिटायरमेंट तक मैं हर सुबह 6:20 बजे इंफोसिस के ऑफिस पहुंचता था। मेरे इस व्यवहार के बाद ऑफिस के यंग इंप्लॉय भी वक्त पर ऑफिस आने लगे ।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…