Nawazuddin Siddiqui की वाइफ आलिया ने क्यों पब्लिक में उछाली अपने घर की बात, कहा- मेरे करियर पर इसका असर पड़ा
Updated on
25-04-2023 08:39 PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अब उनसे अलग रह रहीं उनकी वाइफ आलिया सिद्दीकी के बीच उनकी पारिवारिक लड़ाई को लेकर पब्लिक में खूब कीचड़ उछला। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हुए तो सोशल मीडिया पर एक्टर और उनकी फैमिली की जमकर छीछालेदर मची। सबसे पहले आलिया ने नवाज की मां पर उन्हें हैरमेंट करने का आरोप लगाया और कहा कि एक्टर ने अपने दोनों बच्चों शोरा और य़ानी से भी किनारा कर लिया है। आलिया ने सोशल मीडिया पर कुछ डिस्टर्ब करने वाले वीडियोज़ भी शेयर किए, जिसमें उनका फैमिली इशू पब्लिक के बीच खुल्लमखुल्ला दिखा। अपने नए इंटरव्यू में आलिया ने इसकी वजह भी बताई कि आखिर क्यों उन्हें घर के अंदर की बातों को पब्लिक के सामने लेकर आना पड़ा था।
आलिया ने बताया कि ये सब उन्होंने इसलिए किया कि वह काफी झेल रही थीं। इस मुद्दे पर बात करना जरूरी था क्योंकि उनका दम घुट रहा था। उन्हें अब सुकून महसूस हो रहा है जब कोर्ट ने उनके दोनों बच्चों को पढ़ाई के लिए वापस दुबई भेजने का निर्देश दिया और दोनों पैरेंट्स को भी उन्हें जॉइन करने को कहा।
आलिया सिद्दीकी ने बताया मानसिक परेशानियों से गुजर रही थीं
आलिया ने आगे कहा कि उन्हें अब भी लगता है कि उन्हें फैमिली इशू के बारे में पब्लिक में बात नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा उन्हें करना पड़ा क्योंकि वो मानसिक परेशानियों से गुजर रही थीं। उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से हुई बातचीत में कहा, 'जब आप अधिक मुश्किलों से गुजरते हैं तो आपको पब्लिक फोरम का सहारा लेना ही पड़ता है। क्योंकि उस वक्त आपको सुनने के लिए कोई नहीं होता और जब आपको कोई नहीं सुने तो फिर आपको लड़ना ही पड़ता है।'
'मेरे करियर पर इसका असर पड़ा है'
आलिया ने बताया कि वह चाहती हैं कि मीडिया इस बात को समझे कि आखिर पिछले 12 साल से वह क्या कुछ झेल रही हैं और ये बातें वो किसी से कह भी नहीं पा रही थीं। उन्होंने कहा, 'मेरे करियर पर इसका असर पड़ा है। मुझे काम करने की आजादी नहीं मिली। उन्होंने मुझे अपने करियर में आगे बढ़ने नहीं दिया और मुझे रोक कर रखा।'
आलिया की फिल्म में नवाज ने की थी एक्टिंग
बता दें कि हाल ही में आलिया सिद्दीकी ने अपने प्रॉडक्शन में तैयार हुई 'Holy Cow' में नवाजुद्दीन के काम करने के लिए उन्हें थैंक्स कहा था। साईं कबीर निर्देशित इस फिल्म में संजय मिश्रा भी थे और पिछले साल अगस्त में सिनेमाहॉल में रिलीज हुई थी। पिछले वीक ही ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हुई है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…