Select Date:

अभी तक क्यों घोषित नहीं हुई भारतीय टीम विराट कोहली नहीं इन तीन की वजह से हो रही देरी

Updated on 09-02-2024 01:10 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच बाकी के तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन अभी तक तय नहीं हुआ है। पहले बताया गया था कि गुरुवार को चयन समिति वर्चुअली मीटिंग करके खिलाड़ियों का नाम तय करेगी, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि वो मीटिंग हुई भी या नहीं। क्रिकबज रिपोर्ट्स ये कहती हैं कि मीटिंग शायद शुक्रवार को हो सकती है। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी अपनी राय देने के लिए इस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

विराट नहीं हैं देरी की वजह

चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को पता है कि कोहली कब उपलब्ध होंगे। इंडियन एक्सप्रेस से बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि कोहली ने अभी तक बीसीसीआई को अपनी वापसी की तारीख नहीं बताई है, लेकिन ऐसा लगता है कि वो तीसरे और चौथे टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। पांचवें टेस्ट के बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन कोहली के इस सीरीज में खेलने की संभावना बहुत कम है।

बुमराह खेलेंगे तीसरा टेस्ट?

देरी का कारण शायद जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और रविंद्र जडेजा माने जा रहे हैं। चयनकर्ता जल्दबाजी में टीम का चयन नहीं करना चाहते क्योंकि तीसरे टेस्ट में अभी एक हफ्ता बाकी है। पहले ये प्लानिंग थी कि जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट में आराम दिया जाएगा। लेकिन अब चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट ने विचार करके उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया है। चयनकर्ता चाहते हैं कि बुमराह राजकोट में खेले, जहां पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होने की उम्मीद है। इनफॉर्म बुमराह इंग्लिश टीम को सबसे ज्यादा परेशान कर रहे हैं।

एनसीए में राहुल और जडेजा

राहुल और जडेजा की फिटनेस रिपोर्ट का भी इंतजार है। राहुल को क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा था, जबकि जडेजा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों बेंगलुरु में एनसीए में फिटनेस हासिल कर रहे हैं, लेकिन अभी उनकी अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि माना जा रहा है कि दोनों की टीम में वापसी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.