अनिल जयसिंघानी और अनिष्का के टच में क्यों थीं अमृता फडणवीस? पति से खराब रिश्ते का भी जिक्र, चार्जशीट में खुलासा
Updated on
06-06-2023 07:13 PM
मुंबई:अमृता फडणवीस घूस और बुकी अनिल जय सिंघानी की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस की चार्जशीट से बड़ा खुलासा हुआ है। चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस, बुकी अनिल जयसिंघानी और उसकी बेटी अनिष्का से नियमित संपर्क में थीं। 6 मार्च को वह उससे मिली भी थीं, यह मुलाकात गिरफ्तारी के बाद हुई थी। इतना ही नहीं चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि अमृता फडणवीस ने अनिष्का को यह बताया था कि साल 2019 से उनके देवेंद्र फडणवीस से संबंध भी ठीक नहीं हैं। अमृता फडणवीस ने अनिष्का से 20 फरवरी की एफआईआर के बाद 24 फरवरी को यह कहा कि वह देवेंद्र जी से बात करेंगी। हालांकि, उनके और मेरे संबंध ठीक नहीं हैं लेकिन मैं उनके बारे में जानती हूं, अगर उन्हें लगा कि तुम्हारे साथ गलत हुआ है तो वह न्याय जरूर करेंगे। इस मामले के जांच अधिकारी रवि सरदेसाई के मुताबिक अमृता फडणवीस ने यह मैसेज पुलिस की सलाह के बाद भेजा था ताकि अनिल जयसिंघानी की लोकेशन का पता चल सके और उसकी गिरफ्तारी की जा सके। इस मामले में जिस ट्रांस्क्रिप्ट का जिक्र है उसकी कॉपी टाइम्स ऑफ़ इंडिया के पास है।
दरअसल जयसिंघानी बीते सात- आठ सालों से फरार चल रहा था। पुलिस ने शिकायतकर्ता (अमृता फडणवीस) को यह कहा था कि अनिष्का से व्हाट्सएप और अन्य तरीकों से संपर्क में बनी रहें, जब तक आरोपी की गिरफ्तारी हो जाये। अमृता फडणवीस ने व्हाट्सएप चैट में यह भी कहा है कि मैसेज करने से बेहतर है कि मैं अनिष्का से मिलूं। हालांकि, यह मुलाकात 26 फरवरी के बाद होगी क्योंकि देवेंद्र फडणवीस 26 फरवरी तक पुणे उपचुनाव में व्यस्त हैं। अमृता फडणवीस के मैसेज के मुताबिक दोनों की मुलाकात बीकेसी के एक फाइव स्टार होटल में होनी थी। इस मामले में चार्जशीट 18 मई को फाइल हुई थी।
क्या है मामला? अनिष्का और उसके पिता अनिल जयसिंघानी अमृता फडणवीस को एक करोड़ रूपये की घूस देने के आरोपी हैं। यह घूस इसलिए दी गयी थी ताकि अमृता, देवेंद्र फडणवीस से जयसिंघानी के खिलाफ दर्ज दर्जनों मामलों को खत्म करने के लिए बात करें। हालांकि, बाद में एक वीडियो के जरिये दस करोड़ रूपये का हफ्ता मांगने की भी कोशिश हुई थी। आरोप है कि जैसे ही अमृता फडणवीस ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, तब जयसिंघानी की तरफ से कई वीडियो भेजे गए। जिसमें इस बात का जिक्र था कि वह आपराधिक मामलों को खत्म करने में मदद करेंगी। 6 मार्च को जिस नंबर से मैसेज किया गया था वह अनिल जयसिंघानी का था। उसमें लिखा था, ' डिअर दीदी जी, ऐसे हालात के बावजूद आने के लिए शुक्रिया।
अनिष्का ने मुझे सब बताया, आप अपनी तबीयत का ध्यान रखिये। मेरी भी तबीयत ठीक नहीं है, हालांकि, अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है। बता दें कि इस मामले में पहली गिरफ्तारी 16 मार्च को अनिष्का की थी। उसके बाद 19 मार्च को पुलिस ने अनिल जयसिंघानी को अरेस्ट किया था। एक मैसेज में अनिल जयसिंघानी ने यह भी दावा किया था कि महाविकास अघाड़ी सरकार के समय में पुलिस उससे जुड़े दो मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने वाली थी क्योंकि वह बोगस मामले थे। हालांकि, पुलिस ने इसे गलत बताया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…