आखिरी लम्हों में क्यों कटा मोहम्मद सिराज का पत्ता प्लेइंग XI पर टीम मैनेजमेंट ने दी सफाई
Updated on
02-02-2024 12:54 PM
विशाखापट्टनम: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम के डॉ वाईएसआर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। जब टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 का ऐलान किया तो एक हैरान करने वाली बात सामने आई। टीम से मोहम्मद सिराज का नाम गायब था, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। दूसरी ओर, रजत पाटीदार को केएल राहुल की जगह टीम में शामिल किया गया है, जबकि सिराज की जगह मुकेश कुमार की एंट्री हुई है। सिराज का नहीं होना चौंकाने वाला था और इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से तत्काल सफाई भी आ गई। हालांकि, यहां सिराज के बाहर होने के पीछे चोट नहीं है, जो टीम इंडिया के लिए राहत की बात है।
सिराज ने पहले टेस्ट के दौरान हैदराबाद में अपेक्षाकृत विपरित खराब प्रदर्शन किया था। दोनों पारियों में केवल 11 ओवर फेंके, जबकि विकेट नहीं मिला। रोहित शर्मा ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। उन्होंने कहा- जडेजा और केएल (राहुल) में हमारे पास दो बदलाव हैं। सिराज… पिछले छह महीनों में उन्होंने कितना क्रिकेट खेला है, इसे देखते हुए हमने उन्हें आराम दिया है। मुकेश (कुमार) और कुलदीप (यादव) टीम में हैं, जबकि रजत पाटीदार का डेब्यू हुआ है।
सिराज ने 2023 एकदिवसीय विश्व कप के सभी मैच खेले और दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान सफेद और लाल गेंद वाली टीम का भी हिस्सा थे। इस तेज गेंदबाज को पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड टेस्ट के लिए वापस लाया गया। सिराज टेस्ट में भारत के प्रमुख गेंदबाजों में से एक बने हुए हैं, खासकर मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में। हालांकि, विशाखापत्तनम में स्पिन-अनुकूल पिच ने भारतीय टीम मैनजमेंट को सिराज के कार्यभार को कम करने के लिए मजबूर किया। टीम ने मुकेश कुमार पर भरोसा जताया है।
इस बीच इंग्लैंड ने फिर से जेम्स एंडरसन के रूप में केवल एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान में उतरने का विकल्प चुना है। अनुभवी तेज गेंदबाज ने मार्क वुड की जगह ली है। हैदराबाद में शुरुआती मैच में 28 रनों की शानदार जीत दर्ज कर मेहमान टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…