Rinku Singh का क्यों नहीं हुआ T20 टीम में सिलेक्शन? सूर्यकुमार यादव वाले व्यवहार से कहीं टूट न जाए फिनिशर!
Updated on
06-07-2023 08:12 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज पहुंच गई है। 12 जुलाई से उनके दौरे का आगाज टेस्ट मैच के साथ होने वाला है। इस टूर पर टीम इंडिया दो टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेलने वाली है। टेस्ट और वनडे की टीम की घोषणा पहले ही हो गई थी, जबकि टी20 टीम का एलान हाल ही में हुआ है। इस बार भी टी20 टीम का हिस्सा रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं है।
हालांकि आईपीएल में तहलका मचाने वाले तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को पहली बार टी20 टीम में चुना गया है। इसके अलावा आवेश खान की भी टीम में वापसी हुई है। लेकिन जिसका नाम फैंस सबसे ज्यादा इस स्क्वाड में देखना चाहते थे, उनका दूर-दूर तक कोई नामोनिशान नहीं हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रिंकू सिंह की, जिन्हें सेलेक्टर्स ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।
रिंकू सिंह को सेलेक्टर्स ने किया नजरअंदाज आईपीएल 2023 में अपने नाम का डंका बजाने वाले रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 टीम में नहीं शामिल किया गया। रिंकू ने आईपीएल के 16वें सीजन में जमकर रन बनाए थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर इतिहास भी रचा था। रिंकू ने जबरदस्त फिनिशर की भूमिका निभाई थी। उन्होंने खेले गए 14 मैचों में 59.25 की औसत से 474 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 4 अर्धशतक देखने को मिले थे। गौरतलब है कि रिंकू के इतना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी उनका टीम में चयन नहीं हुआ। उनका चयन न होने की वजह यह भी हो सकती है कि शायद सेलेक्टर्स उन्हें थोड़ा और परखना चाहते हैं। हालांकि डोमेस्टिक क्रिकेट में भी उत्तर प्रदेश के इस युवा खिलाड़ी ने बखूबी दमखम दिखाया है।
रिंकू के साथ हो रहा सूर्यकुमार यादव वाला व्यवहार आपको बता दें कि विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में सिलेक्शन से पहले उन्हें काफी धक्के खाने पड़े हैं। सूर्या भी रिंकू की तरह आईपीएल में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सबके दिलों पर छाए हुए थे। लेकिन उन्हें सेलेक्टर्स लगातार नजरअंदाज कर रहे थे। सूर्या को 2020 तक चयनकर्ताओं ने एक भी मौका नहीं दिया था। यही वजह है कि सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतना लेट डेब्यू किया। सूर्या ने अपना पहला मैच ही 2021 में भारतीय टीम के लिए खेला था। उम्मीद करते हैं कि ऐसा रिंकू सिंह के साथ न हो, क्योंकि जिस तरह के वह बल्लेबाज हैं उससे भारतीय टीम को काफी फायदा हो सकता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…