खोदकर क्यों निकाला गया नवजात का शव रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए बड़ा फैसला, जानिए मामला
Updated on
02-08-2023 01:35 PM
कानपुरः यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने एक महीने पहले मृत बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए बच्चे के शव को दफना दिया था। जानकारी होने पर डीएम के आदेश पर डीएनए जांच के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे के शव को खोदकर बाहर निकाला गया। मंगलवार को डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट आने पर बच्चे के पिता का नाम सामने आएगा।
सजेती थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली रेप पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला नागेश बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई, परिजनों को इसकी जानकारी सात महीने बाद हुई। पीड़िता के परिजनों ने नागेश से शादी करने के लिए कहा गया तो वह मुकर गया। पीड़िता ने बीते तीन मई को सजेती थाने में नागेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने नागेश को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।
पुलिस को सूचना दिए बिना दफना दिया
परिजनों के मुताबिक बेटी की पांच जुलाई को अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे घाटमपुर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर पहुंचते-पहुंचते तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसकी वजह से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऑपरेशन के बाद मृत बच्चा पैदा हुआ। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए, शव को दफना दिया।
आरोप सिद्ध करने के लिए डीएनए जांच
रेप के आरोपी नागेश को दोषी सिद्ध करने के लिए डीएनए जांच जरूरी है। एसडीएम रामानुज के मुताबिक डीएम के निर्देश पर शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। सीएमओ के निर्देश पर पोस्टमॉर्टम के लिए उर्सला के दो डॉक्टरों का पैनल बनाया गया था। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। डीएनए जांच के लिए फीमर बोन को संरक्षित किया गया है। इसके साथ ही नवजात के पूरे शरीर को संरक्षित करते हुए, लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला की संस्तुति की है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…