Select Date:

शूटिंग विश्व कप में हिस्सा क्यों नहीं लेंगे ब्रिटिश निशानेबाज, जानें क्या है पूरा बवाल

Updated on 15-10-2024 02:31 PM
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक ट्रैप स्वर्ण पदक विजेता नाथन हेल्स सहित ब्रिटेन के तीन शीर्ष शॉटगन निशानेबाज कागजी कार्रवाई को लेकर ‘भ्रम’ के कारण वीजा नहीं मिलने से आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे जिससे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की चमक कुछ कम हो गई है। विश्व कप फाइनल कर्णी सिंह रेंज में शुरू हुआ जिसमें ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेताओं सहित दुनिया भर के शीर्ष निशानेबाजों ने सोमवार को ट्रेनिंग सत्र में भाग लिया।

प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू होंगी। पेरिस खेलों में हेल्स के निजी कोच पूर्व निशानेबाज पीटर विल्सन ने को बताया, 'नहीं, वह (हेल्स) नहीं आ रहे। वह समय पर अपना व्यावसायिक वीजा प्राप्त नहीं कर सके। मुझे इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है लेकिन एक जटिलता थी...मुझे लगता है जो हुआ वह यह है कि उनमें से एक (निशानेबाज) ने पर्यटक वीजा के लिए आवेदन किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया था।'

लंदन ओलंपिक 2012 में स्वर्ण पदक जीतने वाले इस महान डबल ट्रैप निशानेबाज ने कहा, 'लेकिन फिर उन्हें बताया गया कि उन्हें व्यावसायिक वीजा के लिए आवेदन करना था और एक जटिलता थी और इसे या तो रद्द कर दिया गया और बाकी को लंबित छोड़ दिया गया और उनके पास इसकी प्रक्रिया पूरी करने का समय नहीं था।' हाल ही में भारतीय ट्रैप टीम को ट्रेनिंग देने की इच्छा व्यक्त करने वाले विल्सन ने कहा कि यह ब्रिटिश निशानेबाजों के लिए एक बड़ा झटका था।

उन्होंने कहा, 'जाहिर है यह बहुत शर्म की बात है कि वे प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं। तीन (निशानेबाज) थे, दो पुरुष ट्रैप में, हेल्स और मैट कॉवर्ड-हॉली, और एक पुरुष स्कीट में बेन लेवेलिन। बेन को पर्यटक वीजा मिल गया, लेकिन फिर हमारे महासंघ ने कहा कि उसे व्यावसायिक वीजा के लिए फिर से आवेदन करना चाहिए।' विल्सन ने कहा, 'उसने गलत तरीके से आवेदन किया और उस समय उसने बहुत देर कर दी थी। जाहिर है कि उसे मना कर दिया गया... मुझे नहीं पता कि उसे क्यों मना कर दिया गया।'

यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने इन निशानेबाजों को बताया था कि उन्हें कौन सा वीजा आवेदन करना है, विल्सन ने कहा, 'मैं ऐसा मानता हूं लेकिन मुझे लगता है कि इस समय कोई नहीं जानता कि दोष किसका है।' उन्होंने कहा, 'लेकिन यह सिर्फ शर्म की बात है कि सभी टीमों में से यहां सिर्फ ग्रेट ब्रिटेन की टीम और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नहीं है इसलिए यह बेहद शर्म की बात है।'

एनआरएआई के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव ने कहा, 'मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने आवेदन किया उसमें कुछ भ्रम था।' पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय टीम के अधिकांश खिलाड़ी विश्व कप में भाग लेंगे। इनमें से एक बड़ा नाम जो प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहा वह दोहरी कांस्य पदक विजेता मनु भाकर हैं जो ओलंपिक के बाद ब्रेक पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.