घर की चौखट पर पत्नी का अनशन, ताला बंदकर पति फरार, चोरी-चुपके हुई थी शादी
Updated on
15-06-2023 06:59 PM
दरभंगा: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बस स्टैंड स्थित विश्रामगृह (रेस्ट हाउस) को एक महिला ने अपना ठिकाना बनाया था। अपने पति पर मारपीट कर भगा देने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला थाने में आवेदन भी दिया गया है। जब महिला माला देवी थाने में अपनी आपबीती सुना रही थी, तभी पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर आनंद झा के निर्देश पर उसके रूम के दरवाजे को लोहे की रॉड से बेल्डिंग कर जाम कर दिया गया।
घर की चौखट पर महिला का धरना
दरअसल, महिला का पति पथ परिवहन निगम में आउटसोर्सिंग के जरिए नौकरी करता है। लेखा पदाधिकारी के पद पर बिंदेश मिश्रा तैनात है। बिंदेश पर मारपीट कर घर से निकालने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस बाबत महिला थाना में आवेदन दिया गया है। उसके बाद से महिला दरवाजे पर ही बैठी हुई है।
बस स्टैंड के रेस्ट हाउस में हुई थी शादी
इधर, बिंदेश मिश्रा को जब अपनी पत्नी की ओर से थाने में आवेदन देने की जानकारी मिली तो वो फरार हो गया। पिछले नौ साल लेखा पदाधिकारी के पद पर बिंदेश मिश्रा नौकरी कर रहा है। महिला ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि वो बस स्टैंड के यात्री विश्रामगृह में पिछले 9 साल से रह रही है। इस दौरान बिंदेश मिश्रा से उनकी नजदीकी हुई। कुछ दिनों प्रेम प्रसंग चला। बाद में जब महिला ने दबाव बनाया तो बस स्टैंड के यात्री विश्राम गृह में ही शादी हुई। तब से महिला उन्हीं के साथ रह रही थी। फिलहाल, महिला के पास सिर छिपाने के लिए कोई जगह नहीं बचा है।
घरवालों से छिपाकर हुई थी शादी
महिला ने कहा कि स्थानीय परिवहन कर्मी लगातार धमकी दे रहे हैं, यहां से जाने के लिए। पीड़िता के मुताबिक उसके पति उसके घरवालों से छिपाकर शादी की थी। बिंदेश मिश्रा मूल रूप से आरा जिले का रहने वाला है। इस बीच कई बार गर्भवती हुई लेकिन उसके पति बार-बार दबाव देकर गर्भपात करा दिया। महिला रूम के बाहर चादर बिछा कर भूखे-प्यासे बैठी हुई है। इधर, महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला माला देवी कहीं जाने को तैयार नहीं हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…