Select Date:

लकी चार्म बचाएगी पृथ्वी शॉ का डूबा हुआ करियर? आईपीएल से पहले कहा- अब मैंने सगाई कर ली है

Updated on 26-03-2026 12:21 PM
नई दिल्ली: पृथ्वी शॉ के लिए पिछला कुछ समय किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा है। खराब फॉर्म, फिटनेस के मसले और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से विवाद के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आईपीएल 2026 के लिए 75 लाख रुपये में खरीदकर एक नई जिंदगी दी है। वहीं उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया।

लंबे समय के बाद खेलेंगे आईपीएल

अपनी तैयारी और मानसिक बदलाव पर बात करते हुए पृथ्वी शॉ ने कहा, 'पिछले साल जब मैं आईपीएल नहीं खेल रहा था तो मैंने अपनी लाइफ को एंजॉय किया। मैंने थोड़ा ट्रैवल किया और फिर अपने रूटीन में वापस लौटा। मैंने अपनी ट्रेनिंग की इंटेंसिटी को पहले के मुकाबले तीन गुना बढ़ा दिया है। यह मेरे लिए पीछे हटने जैसा नहीं बल्कि एक पॉज जैसा था जिसने मुझे मेंटली रिसेट होने में मदद की।'

अपनी मंगेतर को बताया लकी चार्म

पृथ्वी शॉ की जिंदगी में आए इस सकारात्मक बदलाव का एक बड़ा श्रेय उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल को भी जाता है। जब उनसे उनकी इस नई और शांत शख्सियत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए अपनी निजी स्थिरता को इसका कारण बताया। अपनी मंगेतर को अपना लकी चार्म बताते हुए शॉ ने कहा, 'सगाई कर ली है। वह मेरे लिए लकी चार्म रही हैं। हम दोनों ने इस रिश्ते को बनाने के लिए काफी मेहनत की है। एक क्रिकेटर और एक एक्ट्रेस होने के नाते आपको कुछ त्याग करने पड़ते हैं और हमने इस बात को बखूबी समझा है।'

भविष्य के बारे में सोचना छोड़ दिया

कभी सचिन तेंदुलकर के उत्तराधिकारी माने जाने वाले शॉ ने पिछले कुछ सालों में टीम से ड्रॉप होने और विवादों के दर्द को भी करीब से महसूस किया है। मुंबई की टीम से बाहर किए जाने पर उन्होंने किसी से उलझने के बजाय शांति से आगे बढ़ना बेहतर समझा। उन्होंने कहा कि पहले वह भविष्य के बारे में बहुत ज्यादा सोचते थे लेकिन अब उन्होंने वर्तमान में जीना सीख लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.