फिलिस्तीन के सपोर्ट में ट्वीट करने वाले मोहम्मद रिजवान पर होगा एक्शन? ICC की तरफ से आ गया जवाब
Updated on
12-10-2023 02:16 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 131 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी की मदद से पाकिस्तान 345 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के बाद मोहम्मद रिजवान ने एक ट्वीट किया। जिसके बाद बवाल मच गया। रिजवान ने इस ट्वीट में अपना शतक फिलिस्तीनी लोगों को डेडिकेट किया था।
मोहम्मद रिजवान ने क्या लिखा
हमास के दिल दहला देने वाले हमले के बाद इजरायल बदला ले रहा है। वह गाजा पर लगातार रॉकेट दाग रहा है। मोहम्मद रिजवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था। जीत में योगदान देकर खुश हूं। इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और विशेष रूप से अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय। अद्भुत आतिथ्य और समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं।'
आईसीसी का आया रिक्शन
मोहम्मद रिजवान के इस ट्वीट के बाद आईसीसी से कार्रवाई की मांग होने लगी। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी कीपिंग ग्लब्स बलिदान बैज लगाकर उतरे थे तो आईसीसी ने उसे हटाने का आदेश दे दिया था। रिजवान के मुद्दे पर भी आईसीसी के एक्शन की मांग हुई। इसपर आईसीसी की तरफ से कहा गया कि यह खेल के मैदान के बाहर से का है, उनके क्षेत्र में नहीं है। यह व्यक्ति और उसके क्रिकेट बोर्ड का मामला है।
क्या है इजराइल और हमास का मामला?
कुछ दिनों हमास के आतंकवादियों ने इजरायल में घुसकर कोहराम मचाया था। उसके लड़ाकों ने लोगों के कत्ल किए थे। इसके बाद युद्ध की शुरुआत हो गई। इजरायल भी चुन-चुन कर जवाब दे रहा है। वह लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। इस जंग में अमेरिका, ब्रिटेन और भारत सहित कई बड़े देशों इजरायल का सपोर्ट कर रहे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…