नकदी के संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने एम्प्लॉइज को सैलरी देने के लिए अपने घर के साथ-साथ अपने फैमिली मेंबर्स का घर भी गिरवी रख दिया है। बेंगलुरु के दो घरों को गिरवी रखकर उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपए जुटाए और करीब 15,000 एम्प्लॉइज को सैलरी दी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है।
पिछले कुछ दिनों में बायजूस के साथ ऐसे ही कुछ और इवेंट हुए हैं जो उसकी लगातार खराब होती स्थिति को दर्शाते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बायजूस के खिलाफ दिवालिया कार्रवाई शुरू की। बायजूस पर ₹158 करोड़ के पेमेंट में चूक का आरोप है। बायजूस को 6 जनवरी को इस पेमेंट को लेकर नोटिस भेजा गया था।
बायजूस के साथ तीन और बड़ी चीजें हुई हैं...
बायजूस की इस स्थिति पर कई लोगों के मन में एक सवाल है- कंपनी इस स्थिति में कैसे पहुंची और क्या बायजूस दिवालिया हो जाएगा? यहां हम द मॉर्निंग कॉन्टेक्स्ट की एक रिपोर्ट के आधार पर बनाए ग्राफिक्स के जरिए इस सवाल का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं