चिन्नास्वामी में लगेंगे छक्के या निकलेगी बल्लेबाजों की हेकड़ी? पिच के साथ जानें मौसम का भी मिजाज
Updated on
15-04-2023 09:53 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2023 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी 15 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। जहां आरसीबी अपने पिछले दोनों मुकाबले हार कर आ रही है तो दिल्ली अब तक इस सीजन में अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई है। उनको अभी तक खेले चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन वह आरसीबी को हराकर जरूर अपनी पहली जीत आईपीएल 2023 में दर्ज करना चाहेंगे। वहीं बैंगलोर यह मैच अपने नाम कर दोबारा ट्रैक पर आना चाहेगी। ऐसे में एक बात तो तय है कि दोनों टीमों के बीच टक्कर का मैच देखने को मिलेगा। तो आइये जानते हैं इस रोचक मैच में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
बैंगलोर में स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की बात करें तो इस मैदान की पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। यहां पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं। ग्राउंड छोटा होने की वजह से इस मैदान पर चौकों-छक्कों की भी खूब बारिश होती है। यह मैदान गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। फिर भी कई हद तक स्पिनर्स को यहां थोड़ी मदद मिलती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करके 200 रन का टोटल भी सेफ नहीं है। जो भी टीम चिन्नास्वामी में टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेज करते हुए इस मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
बैंगलोर बनाम दिल्ली वेदर रिपोर्ट
बैंगलोर के अगर मौसम की बात करें तो, 15 अप्रैल को बैंगलोर का मौसम क्रिकेट के लिहाज से अच्छा होने वाला है। आसमान में थोड़ा बादलों का साया देखने को मिल सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बैंगलोर में रहने वाला है। ह्यूमिडिटी 44 प्रतिशत तक हो सकती है। जबकि हवा 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी इस बात की भी संभावना है। वहीं बारिश के दूर-दूर तक कोई आसार नहीं है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…