संदेश पहुंचाने की कोशिश
विदेशों में अडानी को मिले प्रोजेक्ट के लिए सीधे पीएम पर फायदा पहुंचाने का आरोप लगाकर कांग्रेस आम लोगों के बीच संदेश देना चाहती है। पार्टी चाहती है कि लोग यह समझें कि पीएम अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के आम लोगों की जेब में सेंध लगा रहे हैं। ऐसे में जमीन पर वह अडानी मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर 2024 में इसका लाभ लेना चाहती है।
