दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को होगा बेटा? तस्वीर देख फैन्स ने लगाया है तगड़ा दिमाग
Updated on
09-08-2024 05:13 PM
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। दीपिका और रणवीर के फैन्स को भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार है जब वे पैरेंट बनेंगे। हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद फैन्स कहने लगे हैं कि दीपिका को बेटा ही होगा।
दरअसल एक तस्वीर में एक गिफ्टिंग फर्म ने कुछ गिफ्ट की झलक दिखाई है, जिसपर ये भी लिखा गया है कि ये दीपिका के ऑर्डर किए। दीपिका को टैग किया गया है और इसकी पैकिंग काफी खूबसूरती से की गई है। सोशल मीडिया रेडिट पर एक क्लोदिंग ब्रैंड के गिफ्ट पैक की झलकियां सामने आई हैं। रेडिट पर यूजर ने लिखा है- मैंने कहीं पढ़ा कि दीपिका पोदुकोण को बेबी बॉय हो सकता है, मैंने एक ब्रैंड पेज पर देखा और उसका स्क्रीनशॉट ले लिया। ये भी हो सकता है कि ये केवल पैकेजिंग का तरीका हो और इस ब्लू कलर से कोई खास कनेक्शन न हो।'
बीती रात दीपिका पादुकोण डिनर पर नजर आईं
इसी के साथ सोशल मीडिया पर फैन्स ने ये अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि कपल को बेबी बॉय होनेवाला है। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी कहीं नहीं है। बीती रात दीपिका पादुकोण डिनर पर नजर आईं। हालांकि, उनके साथ रणवीर सिंह नहीं दिखे थे। दीपिका इस दौरान अपने बेबी बंप का ध्यान रखते हुए छोटे-छोटे कदम बढ़ाती दिख रही थीं।
साल 2018 नवंबर में इटली में शादी रचाई
दीपिका और रणवीर ने करीब 6 साल तक डेट करने के बाद साल 2018 नवंबर में इटली में शादी रचाई। दोनों ने शादी के करीब 5 साल बाद इसी साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैन्स से शेयर की।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…