Select Date:

धोनी की CSK प्लेऑफ से होगी बाहर? मुंबई, बैंगलोर और पंजाब का ऐसा चक्रव्यूह

Updated on 15-05-2023 08:18 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 में 61 मैच हो चुके हैं और रोचक बात यह है कि ऑफिशली कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी है। पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है, जबकि एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 15 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई को हराते हुए धोनी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 13 मैचों में से 7 मैच जीतने के बाद चेन्नई के पास 15 अंक हैं और अभी भी वह प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ नहीं है।
चेन्नई को घर में मिली कोलकाता से हार
दुर्भाग्य से एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके अपना आखिरी घरेलू खेल हार गया। सुनील नरेन (2/15) और वरुण चक्रवर्ती (2/36) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद नीतीश राणा और रिंकू सिंह की हाफ सेंचुरी के दम पर कोलकाता ने मैदान मारा। यहां आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एमएस धोनी की टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना अब भी अधूरा रह सकता है।
चेन्नई के लिए चक्रव्यूह है तैयार, एक गलती से बदल जाएगा खेल
उसे आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच शनिवार को दिल्ली (20 मई) में खेला जाएगा। यहां अगर धोनी की टीम हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। इसके लिए मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के पास बखूबी चक्रव्यूह तैयार है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि अगर CSK के पास 15 पॉइंट्स ही रहते हैं तो वह कैसे बाहर हो सकती है...

दिल्ली के खिलाफ चेन्नई का आखिरी मैच, अगर हारे तो हो सकता है खेल
सबसे पहले IPL 2023 में CSK अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मई को खेलना है। अगर इस मैच में CSK हार जाती है तो उसके 15 अंक ही रह जाएंगे। गुजरात टाइटंस पहले ही तालिका में 16 अंक लेकर सीएसके से आगे है। अब बात करते हैं उन टीमों की जो 15 अंक यानी चेन्नई से आगे जा सकती हैं। मुंबई, बैंगलोर और पंजाब तीन टीमें हैं, जिनके पास चेन्नई से आगे जाने का मौका है।
मुंबई, पंजाब और बैंगलोर कैसे कर सकते हैं खेल, यूं समझिए पूरा प्लेऑफ सेनेरियो...
  • मुंबई इंडियंस अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकता है
  • RCB और PBKS अधिकतम 16 अंक हो सकते हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.