महंगाई भत्ता क्या है?
महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को कम करना है। बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए सरकारी कर्मचारियों के प्रभावी वेतन का समय-समय पर पुनर्निर्धारण किया जाता है। केंद्र सरकार हर साल दो बार जनवरी और जुलाई में डीए का संशोधन करती है।
