Select Date:

इनकम टैक्स में राहत और आठवें वेतन आयोग से महंगाई बढ़ेगी? जानिए वित्त सचिव ने क्या कहा

Updated on 04-02-2025 01:10 PM
नई दिल्ली: आम बजट में स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों सहित बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए पर्याप्त सरकारी पूंजीगत खर्च का प्रबंध किया गया है। असल में कैपेक्स 10% नहीं, बल्कि 17% बढ़ाया गया है। फाइनैंस सेक्रेटरी तुहिन कांत पांडेय ने सोमवार को NBT को दिए विशेष साक्षात्कार में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि टैक्स छूट के चलते करदाताओं के पास खर्च करने के लिए जो पैसे बचेंगे, उसके चलते महंगाई बढ़ने का रिस्क नहीं है। पेश है इंटरव्यू के कुछ खास अंश...
आठवें वेतन आयोग की तैयारी है और इससे पहले 12 लाख रुपये तक की सालाना आमदनी पर जीरो टैक्स की व्यवस्था की गई है। क्या इससे महंगाई को हवा मिलेगी?
पे कमिशन अगले साल पहली जनवरी से लागू होगा और फिर पैसा बाद में जाएगा। रही टैक्स रिलीफ, तो हम लोगों का ही पैसा उनकी जेब में रहने दे रहे हैं। हम भी उस पैसे को खर्च ही करते। लोग अपने विवेक से खर्च करेंगे और बचाएंगे भी। इससे ओवरऑल इकॉनमी को फायदा होगा। इससे इंफ्लेशन बढ़ने का रिस्क नहीं है।
बजट में सरकारी पूंजीगत खर्च 10% बढ़ा है, क्या इसे ज्यादा नहीं होना चाहिए था?
कैपेक्स 10% नहीं, बल्कि 17% बढ़ा है। केंद्र सरकार 4 लाख 27 हजार करोड़ रुपये राज्यों को ग्रांट में दे रही है कैपेक्स के लिए। हम सीधे तौर पर इसे खर्च नहीं करते। वे अपनी असेट्स पर, अपनी स्कीमों पर इसे खर्च करते हैं। इसे हम अपने खाते में नहीं दिखा सकते क्योंकि केंद्र की असेट्स पर यह खर्च नहीं होगा। इस तरह इसे मिलाकर कैपेक्स 15.48 लाख करोड़ रुपये का है, जो पहले करीब 13 लाख करोड़ था। इस तरह 17% की बढ़त है। इसलिए कैपेक्स को केवल 11.21 लाख करोड़ रुपये नहीं कहा जाना चाहिए।
क्या इतना सरकारी पूंजीगत खर्च जरूरी जीडीपी ग्रोथ के लिए पर्याप्त है?
बिल्कुल ठीक है। इस बजट में केंद्र की कुल उधारी 15 लाख 68 हजार करोड़ रुपये की है। हमारा कैपेक्स 15 लाख 48 हजार करोड़ रुपये का है। इस तरह लगभग पूरा उधार हम पूंजीगत खर्च के लिए ले रहे हैं। यानी उधार लेकर उसे कंज्यूम नहीं किया जाना है। उससे बुनियादी ढांचा ही तैयार करना है। यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी बात होती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप जिस तरह इंपोर्ट टैरिफ बढ़ाने की बात कर रहे हैं, क्या उनको सिग्नल देने के लिए प्रीमियम बाइक्स सहित कई चीजों पर कस्टम्स ड्यूटी घटाई गई है?
यह प्रक्रिया पिछले साल जुलाई के बजट से ही शुरू हो गई थी। हमने कई कस्टम्स रेट भी हटाए हैं। हमने अपने हिसाब से सोच-समझकर भी किया है और एक तरह से सिग्नल भी दे दिया है कि हम लोग ज्यादा की ओर नहीं जा रहे। वैसे ट्रंप ने भारत के बारे में कुछ साफ कहा नहीं है, इसलिए हमारी ओर से किसी रिएक्शन का सवाल ही नहीं उठता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.