Select Date:

क्या पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट करने के बाद भी भारत जाएगा श्रीलंका? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Updated on 02-02-2026 05:40 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान की सरकार ने इस बात का ऐलान तो किया कि वे टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। लेकिन, उन्होंने 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का बहिष्कार करने का भी फैसला किया। बता दें कि मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान के मैच बॉयकॉट करने के बाद भी भारतीय टीम श्रीलंका ट्रेवल करेगी या नहीं यह एक बड़ा सवाल है। हालांकि, रिपोर्ट है कि टीम इंडिया आईसीसी का प्रोटोकॉल फॉलो करेगी और श्रीलंका जाएगी।

टीम इंडिया पाकिस्तान से मैच खेलने जाएगी श्रीलंका

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आईसीसी के प्रोटोकॉल को फॉलो करेगी और पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच के लिए श्रीलंका जाएगी। वहां जाकर प्रैक्टिस भी करेगी और आर प्रेमदासा स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। सूत्र ने कहा, 'टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी और आईसीसी का प्रोटोकॉल फॉलो करेगी। वे अपनी शेड्यूल के मुताबिक प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और ऑन टाइम स्टेडियम पहुंचकर मैच रेफरी का मैच कॉल ऑफ करने का इंतजार करेंगे।'अब इस पूरे मामले में आईसीसी क्या एक्शन लेता है, यह जल्दी पता चल जाएगा। अगर 15 फरवरी को पाकिस्तान की टीम मैच खेलने कोलंबो नहीं आती है तो इस केस में भारत को वॉकओवर मिलेगा और 2 अंक मिलेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
Advt.