Select Date:

क्या 15 साल का सूखा खत्म कर भारत जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब?

Updated on 15-09-2022 05:51 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज होने में अब कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में क्रिकेट पंडित टीम इंडिया के स्क्वॉड का विश्लेषण करने के साथ यह भविष्यवाणी कर रहे हैं कि क्या इस बार 15 साल का सूखा खत्म कर रोहित शर्मा भारत को टी20 खिताब जीता पाएंगे या नहीं। एमएस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था, इसके बाद भारत एक बार 2014 में फाइनल तक का सफर तय कर पाया था जहां उन्हें श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस बार पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उम्मीद जताई है कि रोहित एंड कंपनी को अगर थोड़ा भाग्य का साथ मिले तो वह भारत की झोली में दूसरा टी20 खिताब डाल सकती है। बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा 'मेरा मानना है कि यह टीम, थोड़े से भाग्य के साथ, जिसकी हर टीम को जरूरत होती है, ट्रॉफी घर ला सकती है।' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा वर्ल्ड कप टीम के चयन के बाद क्रिकेट पंडित और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी स्क्वॉड का विश्लेषण करने में लगे हैं। इस बीच लिटिल मास्टर ने कहा है कि एक बार टीम के चयन होने के बाद यह हमारी भारतीय टीम है और हमें उनका समर्थन करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा 'एक बार टीम चुन लेने के बाद, यह हमारी भारतीय टीम है और हम सभी को इसका समर्थन करना होगा। हमें चयन और चूक पर सवाल नहीं उठाना चाहिए क्योंकि यह कुछ खिलाड़ियों का मनोबल गिरा सकता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.