क्या IPL 2026 होगा एमएस धोनी का फेयरवेल सीजन? सौरव गांगुली ने सवाल पर साधी चुप्पी
Updated on
25-03-2026 12:17 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले एक बार फिर वही सवाल हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर है, 'क्या यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा?' 44 साल की उम्र में धोनी अपने 19वें आईपीएल सीजन के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार चर्चाएं कुछ ज्यादा ही गर्म हैं। फैंस एमएस धोनी के संन्यास को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक हैं। माना जा रहा है कि यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन होने जा रहा है।
सौरव गांगुली का नो कमेंट्स और भविष्य का संकेत
जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दादा सौरव गांगुली से धोनी के संन्यास के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले अंदाज में जवाब दिया। गांगुली ने कहा, 'मैं धोनी को बताऊंगा कि उन्हें क्या करना चाहिए, मीडिया को नहीं।' गांगुली ने किसी भी राज से पर्दा तो नहीं उठाया, लेकिन यह संकेत जरूर दिया कि वे इस विषय पर जल्द ही धोनी से व्यक्तिगत रूप से बात कर सकते हैं।
आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा
इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि 28 मार्च से शुरू हो रहा यह सीजन धोनी का आखिरी हो सकता है। चोपड़ा ने इसके पीछे एक बड़ी वजह संजू सैमसन का चेन्नई सुपर किंग्स में आना बताया है। गौरतलब है कि सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के साथ एक ऐतिहासिक ट्रेड डील में रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
चोपड़ा ने कहा, 'संजू सैमसन अब धोनी के वारिस के रूप में तैयार हैं। वे इसी सीजन में किसी भी वक्त विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। अगर धोनी केवल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हैं, तो मुझे लगता है कि अब उनके लिए संन्यास लेने का सही समय है।'
CSK में बदलाव का दौर जारी
आकाश चोपड़ा के अनुसार, यह अब पूरी तरह से ऋतुराज गायकवाड़ की टीम है। टीम मैनेडमेंट ने हालिया नीलामी और ट्रेड के जरिए युवा खून, जैसे आयुष म्हात्रे और प्रशांत वीर को टीम में शामिल किया है। धोनी अब एक मेंटोर-कम-प्लेयर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हाल ही में चेपॉक में हुए 'ROAR 26' इवेंट में धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन और शिवम दुबे को सम्मानित भी किया था, जो टीम में बदलती कमान का एक भावनात्मक दृश्य था।
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…