मोहाली में होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों का दिखेगा जलवा? पिच के साथ जानें मौसम का हाल
Updated on
28-04-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का 38वां मैच 27 अप्रैल शुक्रवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मोहाली में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त आईपीएल में अच्छा कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि पंजाब और लखनऊ दोनों के लिए आने वाला मुकाबला काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। जहां एलएसजी यह मैच अपने नाम कर अंक तालिका में टॉप 2 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। तो वहीं पंजाब किंग्स यह मुकाबला जीतकर छठे पायदान से सीधा टॉप 4 में एंट्री कर लेगी। ऐसे में जायंट्स और किंग्स दोनों ही यह मैच जीतने में पूरी जान लगा देंगे। तो आइये जानते हैं कि इस दिलचस्प मुकाबले में पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
पंजाब और लखनऊ के मैच की पिच रिपोर्ट
मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच की बात करें तो, इस पिच पर अक्सर घास देखने को मिलती है। मोहाली की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी ज्यादा असरदार साबित होती है। मैच के शुरू में यहां तेज गेंदबाजों को अधिक स्विंग मिलती है जिससे बल्लेबाजों को काफी परेशानी होती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच मोहाली में आगे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे विकेट सपाट होती जाती है। ऐसे में बल्लेबाज फिर जमकर रन बनाते हैं। अच्छा बाउंस होने की वजह से यहां गेंद बल्ले पर भी अच्छी तरीके से आती है।
वेदर रिपोर्ट
मोहाली के अगर मौसम की बात करें तो, शुक्रवार को मोहाली का मौसम थोड़ा ठंडा रहने वाला है। मैच वाले दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस। वहीं 29 प्रतिशत ह्यूमिडिटी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि शुक्रवार को मोहाली में बारिश के आसार भी हैं। ऐसे में बारिश लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले हाई वोल्टेज मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…