Select Date:

मैच में होगी रनों की बरसात या लगेगी विकेटों की झड़ी? जानें कैसा होगा कोलंबो की पिच का मिजाज

Updated on 09-09-2023 01:44 PM
कोलंबो: एशिया कप 2023 का सुपर 4 का दूसरा मुकाबला आज यानी 9 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। श्रीलंका का सुपर 4 में यह पहला मुकाबला होगा जबकि बांग्लादेश का दूसरा। पहले मैच में बांग्लादेश को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में शाकिब अल हसन की सेना के लिए यह मैच एशिया कप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से काफी ज्यादा अहम होगा। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ भी हार गए। तो वह लगभग फाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे। दोनों ही टीमों के बीच एक टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो आइये जानते हैं कि इस रोचक मैच में पिच का क्या मिजाज रहने वाला है।

पिच रिपोर्ट
आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिलता है। लेकिन कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है तो तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। मैच के आगे बढ़ने के साथ-साथ पिच धीमा होना शुरू हो जाती है। इससे बल्लेबाजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब तक आर प्रेमदासा स्टेडियम ने 155 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 84 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 61 मैचों में दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 232 और दूसरी पारी का 191 है।

बांग्लादेश स्क्वाड: शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, लिटन दास, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन ध्रुबो, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, नसुम अहमद, शक महेदी हसन, नईम शेख, शमीम हुसैन, तंज़ीद हसन तमीम, तंज़ीम हसन साकिब।

श्रीलंका स्क्वाड: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), चैरिथ असलांका, धनंजय डिसिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश तीक्ष्णा , डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, कासुन राजिता, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.