Select Date:

अहमदाबाद में होगी रनों की बरसात या लगेगी विकेटों की झड़ी? जानें कैसा खेलेगी पिच

Updated on 16-04-2024 02:57 PM
अहमदाबाद: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 32वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 17 अप्रैल बुधवार को खेला जाना है। अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन इस आईपीएल में इतना खास नहीं रहा है। जहां दिल्ली ने 6 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं। वहीं गुजरात टाइटंस ने 6 में 3 मैच अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कुछ मैच यहां से जीतने होंगे। ऐसे में जीटी और डीसी दोनों के लिहाज से ही यह मुकाबला काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। तो आइये जानते हैं इस रोमांचक मैच में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

गुजरात और दिल्ली की पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 5 काली मिट्टी की पिचें और 6 लाल मिट्टी की पिचें हैं। काली मिट्टी की पिचों में उछाल ज्यादा होता है लाल मिट्टी की तुलना में। लाल मिट्टी जल्दी सूख जाती है, लेकिन टी20 में शायद ऐसा ना हो। हाल ही के मैचों में, इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने खुलकर रन बनाए हैं। अहमदाबाद में गेंद और बल्ले के बीच शानदार कॉन्टेस्ट देखने को मिलता है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को ही पिच से यहां मदद मिलती है।

आईपीएल के इतिहास में अब तक अहमदाबाद में कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 14 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तो 16 मैच दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 173 रन है जबकि दूसरी पारी का 158 रन है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.