Select Date:

क्या जवान तोड़ेगी पठान के सारे रिकॉर्ड, शाहरुख खान का लीक हुआ वीडियो तो लोगों ने कर दी भविष्यवाणी

Updated on 12-03-2023 02:01 AM
शाहरूख खान की अपकमिंग फिल्म जवान खूब चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग अंतिम चरण में है। लेकिन इससे पहले ही फिल्म जवान के दस सेकेंड का वीडियो क्लिप लीक हो गई। वीडियो में शाहरूख खान स्टंट करते नजर आए। दस सेकेंड के वीडियो में शाहरुख सिगरेट पीते हुए फाइटिंग करते दिखे। वीडियो में शाहरुख के ये स्टाइलिश लुक देखकर फैंस हैरान हो गए। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में एक्टर के अपोसिट साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली है।
    सोशल मीडिया पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान का वीडियो लीक हुआ है। इस वीडियो में शाहरुख खान साउथ फिल्मों जैसे मास लुक में नजर आ रहे हैं। एक्शन भी वैसा ही है। वह दुश्मनों की जो पिटाई कर रहे हैं उसे देख फैंस एक्साइटिड हो गए। फैंस को ये लुक देखकर इंतजार करना मुश्किल हो गया है।

    जवान हुई ट्विटर पर ट्रेंड, पठान का तोड़ेगी रिकॉर्ड?

    ट्विटर पर जवान (jawan) और शाहरुख खान जैसे हैशटैग लगातार ट्रेंड हो रहे हैं। यहां धुआंधार शाहरुख खान के स्टंट को देख खुश हो गए हैं। लोग तो कमेंट कर रहे हैं कि किंग खान की जवान तो पठान से भी ज्यादा धमाकेदार हो सकती है। बता दें जवान को साउथ निर्देशक एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। जो कि जून 2023 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।

    पठान की धुआंधार कमाई

    बता दें शाहरुख खान की पठान 44 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई है। अभी भी इसकी कमाई लाखों में जा रही है। होली के समय तो 1 करोड़ के पार कमाई कर रही थी। 43 दिनों में 1040 करोड़ 'पठान' की वर्ल्‍डवाइड कमाई पहुंच चुकी है, वहीं देश में भी 650 करोड़ पार हो गई है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 July 2026
    बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
     18 July 2026
    1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
     18 July 2026
    सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
     18 July 2026
    सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
     18 July 2026
    क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
     17 July 2026
    जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
     17 July 2026
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
     17 July 2026
    एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
     17 July 2026
    एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
    Advt.