क्या इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करेंगे जो रूट बेन स्टोक्स की बढ़ गई चिंता
Updated on
05-02-2024 12:47 PM
विशाखापत्तनम: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की दाएं हाथ की छोटी अंगुली में चोट संबंधित चिंताओं को खारिज कर दिया है। रूट उंगली में चोट के कारण जिसके कारण उन्हें को भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन सुबह के सत्र में मैदान से बाहर जाने को बाध्य होना पड़ा था। रूट को भारत की दूसरी पारी के 18वें ओवर के दौरान चोट लगी जब उन्होंने स्लिप में शुभमन गिल के बल्ले से लगकर आई गेंद को लपकने की कोशिश की थी।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की अंगुली पर गेंद लगी और फिर बाउंड्री के लिए चली गई। इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने एक अपडेट में कहा, 'तीसरे दिन के पहले सत्र में स्लिप में कैच लेने का प्रयास करते हुए जो रूट के दाएं हाथ की छोटी उंगली पर चोट लगी।'
उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है और अंगुली पर बर्फ लगा रही है जिसके कारण वह मैदान से बाहर रहेंगे।' पूर्व कप्तान मैदान पर वापस नहीं लौटे लेकिन टीम के साथी एंडरसन ने कहा कि टीम प्रबंधन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। एंडरसन ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हां, वह इसकी देखभाल कर रहा है। मुझे लगता है कि सुबह अभ्यास में भी उसकी इसी उंगली में कुछ लग गया था। फिर मैदान में भी इसी उंगली में चोट लग गयी।'
उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि चिंता की कोई बात है। बस सुनिश्चित कर रहे हैं कि कल के लिए जितना अच्छा रहे, उतना सही है। हमें बल्लेबाजी में उसकी जरूरत पड़ सकती है। इसलिये सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह बल्ला पकड़ सकें।'
एंडरसन ने कहा, 'कोई और बाहरी जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है इसलिये सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह बल्लेबाजी के लिये सही रहे।' रूट सीरीज में अधिक रन नहीं बना पाए हैं लेकिन हैदराबाद में पहले टेस्ट में उन्होंने दो पारियों में 79 रन देकर चार और 41 रन देकर एक विकेट लिया था। हैदराबाद टेस्ट में वह 29 और दो रन जबकि यहां पहली पारी में सिर्फ पांच रन बना पाए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…