बुलेटप्रूफ कंटेनर के अंदर से दिया भाषण
मीनार-ए-पाकिस्तान रैली के पहले पंजाब की अंतरिम सरकार ने खतरे की चेतावनी जारी की थी। सरकार ने कहा था कि आतंकवादी इस रैली पर हमला कर सकते हैं। ऐसे में इमरान खान ने अपनी रैली बुलेटप्रूफ कंटेनर के पीछे खड़े होकर दी। अलर्ट में कहा गया था कि आत्मघाती हमले करने के लिए आतंकवादी लाहौर पहुंच गए हैं। या तो वे राजनीतिक रैलियों को निशाना बनाएंगे या उन कार्यक्रमों की सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमले करेंगे।
