'पुष्पा 2' से बॉक्स ऑफिस पर लौटेगा पीवीआर का राज? लगातार घाटे में चल रही है कंपनी
Updated on
05-12-2024 04:41 PM
नई दिल्ली: दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर दर्शकों में गजब का जुनून दिखाई दे रहा है। सिनेमाघरों में पुष्पा राज की धमाकेदार वापसी ने न केवल सिनेमाघरों में बल्कि शेयर बाजार का भी उत्साह बढ़ा दिया है। निवेशकों को उम्मीद है कि इससे घाटे में चल रही कंपनी पीवीआर आईनॉक्स के दिन भी फिर सकते हैं। 2024 की सबसे प्रतीक्षित रिलीज में से एक पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग के रुझान को देखें तो यह साफ है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखने की तैयारी में है।
मल्टीप्लेक्स ऑपरेटर पीवीआर आईनॉक्स ने बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की वापसी को लेकर इस उन्माद का फायदा उठाने के लिए पूरी तैयारी की है। पुष्पा ने पहले दिन की प्री-बुकिंग में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि इसकी पहले दिन की कमाई वैश्विक स्तर पर 250 करोड़ रुपये हो सकती है। एलारा कैपिटल का अनुमान है कि पुष्पा 2 रिकॉर्ड तोड़ सकती है और भारत में 1000 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स कलेक्शन ला सकती है। इसके हिंदी वर्जन का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
कितना होगा फायदा
नवंबर से देश के सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में पहले से ही सुधार देखा जा रहा है और 25-27% की ऑक्यूपेंसी है। अगर पुष्पा 2 दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा पीवीआर आईनॉक्स होगा। एलारा ने तिमाही आधार पर हिंदी के ग्रॉस बॉक्स ऑफिस ग्रोथ में 33% बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। इससे पीवीआर आईनॉक्स के बॉक्स ऑफिस में अनुमानित 29% की वृद्धि हुई है। दूसरी तिमाही में कलेक्शन में मल्टीप्लेक्स की हिस्सेदारी 33% थी। ब्रोकरेज ने कहा कि भारत का तीसरी तिमाही का हिंदी सकल बॉक्स ऑफिस मजबूत कंटेंट स्लेट के सहारे 1700 करोड़ रुपये होने की संभावना है। 33% हिस्सेदारी के साथ पीवीआर आईनॉक्स 560 करोड़ रुपये की कमाई कर सकता है। फाइनेंशियल ईयर की पहली दो तिमाहियों में कंपनी को घाटा हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही आईपीएल और आम चुनावों के कारण प्रभावित हुई। इस दौरान कई निर्माताओं ने फिल्म रिलीज को स्थगित कर दिया था। हालांकि, दूसरी तिमाही में कंपनी ने कुछ सुधार दिखा और उसका घाटा कम होकर 16 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले एक महीने में शेयर में 5% की तेजी आई।
ब्रोकरेज ने कहा कि भारत का तीसरी तिमाही का हिंदी सकल बॉक्स ऑफिस मजबूत कंटेंट स्लेट के सहारे 1700 करोड़ रुपये होने की संभावना है। 33% हिस्सेदारी के साथ पीवीआर आईनॉक्स 560 करोड़ रुपये की कमाई कर सकता है। फाइनेंशियल ईयर की पहली दो तिमाहियों में कंपनी को घाटा हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही आईपीएल और आम चुनावों के कारण प्रभावित हुई। इस दौरान कई निर्माताओं ने फिल्म रिलीज को स्थगित कर दिया था। हालांकि, दूसरी तिमाही में कंपनी ने कुछ सुधार दिखा और उसका घाटा कम होकर 16 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले एक महीने में शेयर में 5% की तेजी आई।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…