Select Date:

राहुल गांधी क्या फिर बिगाड़ेंगे खेल? इस वोट बैंक की नाराजगी दे सकती है कांग्रेस को बड़ी चोट

Updated on 27-01-2026 12:53 PM
पटना: 2022 में गुलाब नबी आजाद और अब बिहार के बड़े कांग्रेसी नेता शकील अहमद का जाना और राहुल गांधी पर खुला प्रहार करना...सियासी पंडित इसे कांग्रेस के लिए बड़ा खतरा मान रहे हैं। शकील अहमद ने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ दी और पार्टी में अंदरुनी कलह का आरोप लगाया। उसके बाद हुए बिहार चुनावों में कांग्रेस पार्टी 19 सीट से सिमटकर 6 सीट पर आ गई। मुस्लिम नेताओं की नाराजगी कांग्रेस के सामने तब पैदा हुई है, जब असम, केरल, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में मुस्लिम वोटर काफी प्रभावी हैं।

मुस्लिम आबादी बहुल राज्यों में क्या बनेगा समीकरण


शकील अहमद ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी मुसलमानों से लगातार दूरी बना रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी अब अल्पसंख्यकों को सिर्फ वोट बैंक समझती है, जबकि जमीनी स्तर पर उन्हें हाशिए पर धकेला जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा के मुताबिक मुस्लिम बहुल आबादी वाले राज्यों में चुनाव से पहले कांग्रेस और राहुल गांधी पर ऐसे आरोप बड़ी चोट दे सकते हैं। शकील अहमद का यह विस्फोट ऐसे वक्त हुआ है, जब पश्चिम बंगाल, केरल और असम में चुनाव नजदीक हैं। पश्चिम बंगाल में जहां 24 फीसदी मुस्लिम आबादह है, वहीं केरल में 27 फीसदी हैं। असम में यह आंकड़ा 34 फीसदी के आसपास है। कांग्रेस इन वोटों के सहारे सत्ता में वापसी की रणनीति बना रही थी, लेकिन ताजा घटनाक्रम से यह गणित बिगड़ता नजर आ रहा है।

गुलाम नबी आजाद ने कब किया था किनारा


शर्मा के मुताबिक शकील अहमद की गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है। वह बिहार कांग्रेस की कमान संभाल चुके हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। उनसे पहले गुलाम नबी आजाद ने अगस्त 2022 में कांग्रेस के साथ अपना 50 साल पुराना नाता तोड़ा था। उन्होंने भी राहुल गांधी पर खुला प्रहार किया था। उन्होंने राहुल गांधी को इम्मैच्योर और बचकानी हरकत करने वाला बताया था और आरोप लगाया था कि उनके आने के बाद से पार्टी का सलाहकार मंडल पूरी तरह ध्वस्त हो गया है

मुस्लिम वोटर के लिए कौन-कौन विकल्प


शर्मा बताते हैं कि एक समय था जब मुस्लिम वोट बैंक कांग्रेस का सबसे मजबूत आधार माना जाता था। यूपीए सरकार के दौरान सच्चर कमेटी की सिफारिशों से लेकर कई योजनाएं इसी वर्ग को ध्यान में रखकर लाई गईं। तब कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगता था। लेकिन वक्त के साथ मुस्लिम वोटर भी राजनीतिक रूप से ज्यादा सजग हुए हैं। उन्होंने जीतने वाले विकल्पों को चुनना शुरू कर दिया है। इसमें कहीं तृणमूल कांग्रेस, कहीं आरजेडी, कहीं एआईएमआईएम और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस का विकल्प बनाया। नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक धीरे-धीरे खिसकता चला गया।

छोटी पार्टियां कैसे दे रहीं झटका


कई राज्यों में मुस्लिम नेतृत्व वाली छोटी पार्टियां भी उभरी हैं। भले ही वे सत्ता तक न पहुंचें, लेकिन कांग्रेस के वोट काटने में सफल रहीं। पश्चिम बंगाल में फुरफुरा शरीफ से इंडियन सेक्युलर फ्रंट और असम में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी इसका बड़ा उदाहरण हैं। जानकारों के मुताबिक, बीजेपी की लगातार चुनावी जीत और हिंदुत्व एजेंडे की सफलता ने कांग्रेस को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर किया। पार्टी ने अचानक राहुल गांधी को जनेऊधारी ब्राह्मण, शिव भक्त और कैलाश मानसरोवर यात्री के तौर पर पेश करना शुरू कर दिया। हालांकि, यह एक्सपेरिमेंट न तो हिंदू वोटरों को आकर्षित कर पाया और न ही मुस्लिम समुदाय को भरोसे में ले सका। उल्टे मुस्लिम नेताओं और कार्यकर्ताओं में यह भावना गहरी हुई कि पार्टी उन्हें नजरअंदाज कर रही है।

क्यों बढ़ रहा पार्टी के भीतर असंतोष


मामला यहीं नहीं रुका है। कांग्रेस में अब भी मौजूद मुस्लिम नेता जैसे तारिक अनवर और राशिद अल्वी भी शकील अहमद के सुर में सुर मिलाते दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई मुस्लिम नेता खुद को टिकट बांटने, संगठन और प्रचार से दूर महसूस कर रहे हैं। यहां तक आरोप लग रहे हैं कि राहुल गांधी अल्पसंख्यक नेताओं के साथ सार्वजनिक मंचों पर तस्वीरें खिंचवाने से भी बचते हैं।

क्या राहुल गांधी बदल पाएंगे हालात?


ताजा घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राहुल गांधी उस समुदाय को फिर से साथ ला पाएंगे, जो दशकों तक कांग्रेस की रीढ़ रहा है, लेकिन अब खुद को ठगा और उपेक्षित महसूस कर रहा है? हालांकि इतना तय है कि आने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए सिर्फ सत्ता की नहीं, बल्कि राजनीतिक दिशा और नेतृत्व की अग्निपरीक्षा साबित होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
Advt.