बारिश डालेगी खलल या होगा पूरा मैच, भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम
Updated on
15-09-2023 01:31 PM
कोलंबो: भारतीय टीम एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के फाइनल में पहुंच चुकी है। श्रीलंका फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी है। 17 सितंबर को एशिया कप का फाइनल होगा। उससे पहले सुपर 4 के आखिरी मुकाबलें में टीम इंडिया की टक्कर बांग्लादेश (IND vs BAN) से होगी। बांग्लादेश को अभी तक दोनों मैचों में हार और भारत को जीत मिली है। भारतीय टीम जहां इस मैच में एक्सपेरिमेंट करने उतरेगी तो बांग्लादेश जीत के साथ टूर्नामेंट के अंत करना चाहेगी। यह मुकाबला भी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा।
कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम?
कोलंबो में एशिया कप 2023 के हर मुकाबले के दौरान बारिश ने खलल डाला है। अब भारत और बांग्लादेश के मैच में कैसा मौसम रहने वाला है? कोलंबो में जैसा मौसम है, भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में भी बारिश की संभावना पूरी है। लेकिन अन्य दिनों की मुकाबले आज यानी शुक्रवार को कोलंबो का मौसम साफ रहने वाला है।
एक्यूवेदर के अनुसार शुक्रवार के लिए कोलंबो में दोपहर 2 बजे बारिश की 34% संभावना है। मैच 3 बजे शुरू होगा और उस समय बारिश की संभावना करीब 40 प्रतिशत है। शाम 4 बजे तक 49% तक बढ़ जाएगा। शाम 5 और 6 बजे के आसपास बारिश की संभावना करीब 60 प्रतिशत है। हालांकि मैच के दूसरे हाफ में यह घटकर 40 प्रतिशत के आसपास बताया जा रहा है।
लगातार नहीं होगी बारिश
श्रीलंका के मौसम विभाग के अनुसार कोलंबो में आज लगातार बारिश नहीं होगी। यानी बारिश आती जाती रहेगी और इससे मैच को बीच-बीच में रोकना पड़ सकता है। हालांकि इस मैच का टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। यही वजह है कि भारत के साथ ही बांग्लादेश की टीम निश्चिंत रहेगी। मैच बेनतीजा भी रहता है तो भारतीय टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर रहेगी। टीम को अभी तक टूर्नामेंट में एक भी हार नहीं मिली है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…