क्या कांतारा मूवी से जुड़ेगा RCB का नाता? जानिए कैसे हो सकता है ऐसा
Updated on
17-11-2025 01:59 PM
बंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग के मिनी ऑक्शन से पहले मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर एक खास खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ब्लॉकबस्टर मूवी कांतारा (Kantara) के निर्माताओं ने RCB को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। कांतारा, KGF और Salaar जैसी फिल्मों की निर्माता कंपनी होमबेल फिल्म्स के आरसीबी में हिस्सेदारी को लेकर टीम के मालिकाना हक वाली मौजूदा कंपनी डियागो इंडिया के साथ बातचीत भी हुई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच IPL 2026 से पहले डील फाइनल हो सकती है। यह खबर उस समय सामने आई है, जब आरसीबी को खरीदने के लिए कई बड़े उद्योगपतियों के दिलचस्पी दिखाए जाने का दावा सामने आ रहा है। हालांकि रिपोर्ट्स में यह नहीं बताया गया है कि डियागो इंडिया के साथ टीम को खरीदने के लिए किन-किन लोगों ने अब तक बातचीत की है।
साथ काम कर चुके हैं होमबेल और आरसीबी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होमबेल और आरसीबी का पुराना नाता है। दोनों आपस में मिलकर पहले भी साथ काम कर चुके हैं। होमबेल फिल्म्स अप्रैल, 2023 से आरसीबी की ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर है। उसने टीम के लिए बहुत सारे एंगेजमेंट कैंपेन चलाए हैं। साथ ही सिनेमैटिक मैच टीजर्स, क्रिएटिव प्रोमोज भी तैयार किए हैं। वनइंडिया और क्रिकट्रैकर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब प्रॉडक्शन हाउस इस टीम में इन्वेस्टमेंट करना चाहता है। इसके लिए उन्होंने टीम में हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई है।
अडानी से पूनावाला तक दिखा रहे दिलचस्पी
आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक गौतम अडानी, जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत, जेएसडब्ल्यू ग्रुप, सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला और देवयानी इंटरनेशनल ने भी दिलचस्पी दिखाई है। अब तक यह सामने नहीं आया है कि इनमें से किस-किस ग्रुप ने वास्तव में टीम की मालिक डियागो इंडिया को ऑफिशियल प्रपोजल भेजा है। यदि इनमें से किसी भी कंपनी के साथ डील होती है तो इससे आरसीबी मैनेजमेंट को बहुत बड़ा फायदा होने जा रहा है। इसी तरह उस कंपनी को भी कर्नाटक समेत पूरे देश में एक बड़ा फॉलोअर ग्रुप मिलेगा
18 साल में पहली बार खिताब जीती है आरसीबी
आरसीबी ने IPL 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में खिताब जीता है। यह 18 साल में टीम की पहली आईपीएल ट्रॉफी है, जो उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर जीती थी। हालांकि इसके बाद टीम को बड़ा झटका लगा था, जब उसकी जीत का जश्न मनाने के लिए बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जुटी लाखों लोगों की भीड़ में भगदड़ मचने से कई फैंस की मौत हो गई थी। इसके चलते टीम को अपना बेस भी बंगलुरु से पुणे शिफ्ट करना पड़ा है। इसके बावजूद टीम की लोकप्रियता कर्नाटक में चरम पर है। डियागो इंडिया ने टीम की वैल्यू करीब 17,000 करोड़ रुपये आंकते हुए उसमें हिस्सेदारी के लिए बेचने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं।
IPL2026 के लिए इन्हें किया है टीम ने रिटेन
आरसीबी मैनेजमेंट ने हिस्सेदारी बेचने की खबरों के बीच अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट भी 15 नवंबर को जारी की है, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार, दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली, देवदत्त पड्डीकल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथल, जोस हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिक सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को रिटेन किया गया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…