सीमा हैदर अपने ससुराल ग्रेटर नोएडा में रहेंगी या लौटेंगी पाकिस्तान CM योगी ने तोड़ी चुप्पी
Updated on
01-08-2023 12:59 PM
नोएडा/लखनऊ: पाकिस्तान से सरहद पार कर भारत आईं सीमा हैदर को लेकर लगातार बातें हो रही है। कुछ दिन पहले यूपी एटीएस ने सीमा, उनके पति सचिन मीणा और ससुर नेत्रपाल मीणा से लंबी पूछताछ खत्म की थी। जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप दी है। इस मुद्दे पर पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में योगी ने कहा कि यह दो देशों से जुड़ा हुआ मामला है। संबंधित एजेंसियां इस पर अपना काम कर रही हैं। जो भी रिपोर्ट आएगी, उस पर विचार किया जाएगा।
सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से आई हैं तभी से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सीमा ने अवैध तरीके से भारत में एंट्री ली और नोएडा में अपने पित सचिन के साथ रह रही हैं। कई बार वो कैमरे के आगे रो भी चुकी हैं कि योगी जी मुझे यहां रहने दीजिए। इसके बाद से सभी को इंतजार था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीमा हैदर के मामले में जरुर कुछ कहेंगे। अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीमा हैदर मामले में बड़ा बयान दे दिया है। सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ भारत आई हैं।
सीमा योगी और मोदी से लगा चुकी हैं गुहार
मीडिया से बातचीत में सीमा हैदर कई बार योगी और मोदी से गुहार लगा चुकी हैं कि अब वह हिंदू बन चुकी हैं। उन्हें भारत में ही रहने दिया जाए। अगर उन्हें पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा तो उनकी हत्या हो जाएगी। वह अपने पति सचिन और चारों बच्चों के साथ ही रहना चाहती हैं। सीमा ने इस संबंध में राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक की छानबीन में सीमा हैदर के पाकिस्तानी जासूस होने संबंध तथ्य का पता नहीं चला है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…