शिखर के शेर या राणा के नाइट्स मारेंगे बाजी? जानें कैसी होगी पंजाब और केकेआर की प्लेइंग 11
Updated on
01-04-2023 06:59 PM
मोहाली: चोट और कुछ विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से परेशान पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आज यानी शनिवार को आईपीएल 2023 का अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही हैं। जब आज पंजाब और कोलकाता मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगी तो निगाहें दोनों टीमों के नए कप्तानों पर होंगी। आईपीएल में इन दोनों टीमों के पास हमेशा दमदार खिलाड़ी रहे हैं लेकिन मैदान पर उनका प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। पंजाब को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है जबकि केकेआर की टीम गौतम गंभीर की अगुवाई में दो बार चैंपियन रही है। पिछले सीजन 10 टीम के मुकाबले में पंजाब छठे और केकेआर सातवें पायदान पर था। इस सीजन में दोनों टीमों का नेतृत्व नए कप्तान करेंगे। अनुभवी शिखर धवन पंजाब की कमान संभालेंगे, वहीं केकेआर ने चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह घरेलू स्टार नितीश राणा पर भरोसा जताया है।
कागजों पर पंजाब की टीम केकेआर से अधिक मजबूत कागजों पर केकेआर के मुकाबले पंजाब की टीम थोड़ी अधिक मजबूत दिख रही है जिसे घरेलू मैदान का भी फायदा मिलेगा। टीम को हालांकि इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो की कमी खलेगी। बेयरस्टो चोट के कारण लीग से बाहर हो गए है। फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह बिग बैश लीग में सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया है। उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज धवन के साथ पारी का आगाज करेगा। दूसरी तरफ कोलकाता की टीम अपने कोच चंद्रकांत पंडित पर काफी निर्भर करेगी जो बेहद कुशल रणनीतिकार हैं और नियमित कप्तान अय्यर की गैरमौजूदगी में राणा पर उनकी योजनाओं को लागू करने का दारोमदार होगा। हालांकि शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी टीम के लिए चिंता का विषय है लेकिन उसके पास मजबूत गेंदबाजी यूनिट है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: एन जगदीशन, रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड वीज, सुयश शर्मा, मंदीप सिंह
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर: अथर्व ताइडे, नाथन एलिस, प्रभसिमरन सिंह
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…