Select Date:

आर्थिक संकट से उबरेगा श्रीलंका? 2.9 अरब डॉलर का राहत पैकेज देने को तैयार IMF

Updated on 02-09-2022 06:04 PM

आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को जल्द थोड़ी राहत मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएमएफ के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा में श्रीलंका 2.9 अरब डॉलर के सशर्त राहत  पैकेज पर राजी हो गया है। श्रीलंका में विदेशी मुद्रा भंडार खत्म होने की वजह से आयात रुक गया था। यहां की आवाम खाने और पेट्रोल-डीजल के लिए भी तरस रही थी। 

श्रीलंका पर 51 अरब डॉलर का विदेशीकर्ज है। जुलाई में गुस्साए हुए प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए थे। सिंगापुर से ही उन्होंने अपना इस्तीफा भेजा था। अब आईएमएफ के साथ सहमति बनने पर श्रीलंका के राष्ट्र्पति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि यह देश के इतिहास का बेहद अहम कदम है। 

उन्होंने कहा, शुरुआत में कठिनाइयां आएंगी लेकिन हमें आगे बढ़ना है और प्रगति करनी है। जो हमारा संकल्प है अभी केवल उसी पर विचार करना है। आईएमएफ के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीलंका को संकट से उबारने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। आईएमएफ ने पहले भी कहा था कि हमारा प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका के साथ वित्तीय सुधारों पर चर्चा करेगा।  प्रेस रिलीज के मुताबिक आईएमएफ ने कहा था कि वह इस बात का आश्वासन चाहते हैं कि ऋण स्थिरता बहाल रहेगी। श्रीलंका ने मई में ही आईएमएफ से राहत पैकेज की बात शुरू की थी लेकिन जून में स्थिति गड़बड़ होने की वजह से बातचीत रुक गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.