टीम इंडिया को मिलेगा अश्विन का रिप्लेसमेंट? जानिए क्या कहते हैं आईसीसी के नियम
Updated on
17-02-2024 12:36 PM
राजकोट: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन राजकोट टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अश्विन को शुक्रवार रात 'पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी' के कारण निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट से हटना पड़ा। इससे पहले दिन में, अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा पूरा किया था। बीसीसीआई ने बयान जारी कर यह जानकारी दी कि अश्विन टेस्ट के अंतिम तीन दिन नहीं खेलेंगे।
क्या भारत को मिलेगा रिप्लेसमेंट?
रविचंद्रन अश्विन के मैच से बाहर होने के बाद भारत के पास प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 10 खिलाड़ी बचे हैं। वह कन्कशन की वजह से बाहर नहीं हुए ऐसे में भारत को अंपायर अश्विन का रिप्लेसमेंट नहीं दे सकते हैं। इस स्थिति में भारत को 10 खिलाड़ियों के साथ ही मैच के अंतिम तीन दिन इंग्लैंड के बैजबॉल से मुकाबला करना होगा।हालांकि एक परिस्थिति में भारतीय टीम को अश्विन का रिप्लेसमेंट मिल सकता था। अगर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस बात के लिए राजी हो जाते तो भारतीय टीम अश्विन जैसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते थी। लेकिन यह नियम सिर्फ टॉस से मैच शुरू होने के बीच में ही लागू होता है। लेकिन अश्विन मैच शुरू होने के बाद बाहर हुए हैं, ऐसे में कोई भी खिलाड़ी उनकी जगह बैटिंग या बॉलिंग नहीं कर सकता है।
नियम क्या कहते हैं?
एमसीसीस के नियम 1.2.1 के अनुसार प्रत्येक कप्तान टॉस से पहले अपने खिलाड़ियों को अंपायरों में से एक को लिखित रूप में नामांकित करेगा। वहीं 1.2.2 नामांकन के बाद विरोधी कप्तान की सहमति के बिना किसी भी खिलाड़ी को बदला नहीं जा सकता। लेकिन यह मैच शुरू होने से पहले ही होना चाहिए थे। अब भारत के 10 ही खिलाड़ी से खेलना होगा। हालांकि फील्डिंग के लिए सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को भारत मैदान पर उतार सकता है।
इंग्लैंड की विस्फोटक बैटिंग
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे जिससे इंग्लैंड की टीम अब भी 238 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर बेन डकेट 133 जबकि जो रूट नौ रन बनाकर खेल रहे थे। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट चटकाया।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…