Select Date:

लोकेशन के बीच मिलने वाली लैंडमार्क की डिटेल्स बताएगा, लोकल ट्रेन भी ट्रैक कर सकेंगे यूजर्स

Updated on 21-12-2023 02:48 PM

टेक कंपनी गूगल यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए गूगल मैप में नए फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है। इसमें गूगल लेंस, लाइव व्यू वॉकिंग, लेंस इन एफिशिएंट रूटिंग, एड्रेस डिस्क्रिप्टर और लोकल ट्रेन सपोर्ट जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि आने वाले ये सभी फीचर्स पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अवेलेबल होंगे, फिर इन्हें iOS यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा। गूगल ने कहा कि फीचर्स का टारगेट भारतीय यूजर्स की जरूरतों के लिए लोकलाइज्ड मैप्स बनाना है। इसके साथ ही भारत के लिए अधिक व्यापक मैप डेवलप करना है, जो देश की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करता हो।

वेयर इज माई ट्रेन
यूजर्स आसानी से ट्रेन को लाइव ट्रैक कर सकेंगे, इसके लिए कंपनी व्हेयर इज माई ट्रेन फीचर को मुंबई और कोलकाता लोकल ट्रेनों के लिए भी जोड़ेगी।

गूगल लेंस का सपोर्ट
कंपनी ने पिछले साल गूगल मैप में स्ट्रीट व्यू का फीचर दिया था। इसकी मदद से यूजर लोकेशन को लाइव देख सकते हैं। अब कंपनी मैप में लेंस का सपोर्ट देने जा रही है। इसकी मदद से जब यूजर किसी स्ट्रीट व्यू को देखेगा तो अलग-अलग जगह पर क्लिक कर आइडेंटिफाई कर पाएगा कि वहां क्या मौजूद है। कंपनी इस फीचर को जनवरी 2024 से देश के 15 शहरों में शुरू करेगी और धीरे-धीरे इसे एक्सपेंड किया जाएगा।

एड्रेस डिस्क्रिप्टर
जब यूजर को कोई पिन की हुई लोकेशन शेयर करेगा, तो वह इस फीचर की मदद से ऐप में एड्रेस के आसपास की 5 लैंडमार्क और फेमस प्लेस की जानकारी देख सकेगा। इससे फायदा ये होगा कि यूजर को अनफैमिलियर लोकेशन को लोकेट करने में दिक्कत नहीं होगी और आसानी से अपनी लोकेशन तक पहुंच पाएंगे।

पैदल चलने वालों के लिए लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन
इस फीचर की मदद से जैसे-जैसे आप किसी रोड पर चलेंगे तो गूगल मैप्स आपको किधर जाना है, इसकी जानकारी एरो मार्क के जरिए देगा। यानि ये आपको वॉकिंग में नेविगेट करेगा। आपका फोन तब वाइब्रेट करेगा जब आपको लेफ्ट या राइट मुड़ना होगा, साथ ही जब आप लोकेशन पर पहुंच जाएंगे तो तब भी ये वाइब्रेट कर आपको जानकारी देगा। गूगल के अनुसार, लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन देश के 3,000 शहरों में आ रहा है।

इन एफिशिएंट रूटिंग
कंपनी ने फ्यूल एफिशिएंट रूटिंग फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को फ्यूल बचाने और कार्बन एमिशन कम करने में मदद करता है। नया फीचर वर्तमान में दुनिया के कुछ ही देश में अवेलेबल है। कंपनी जनवरी की शुरुआत में इसे भारत में भी रोल आउट करना शुरू करेगी। कंपनी ने पहले ही iPhone पर इस सर्विस का परीक्षण कर लिया है, क्योंकि इसे कुछ यूजर्स के लिए जारी किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.