बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला, भारत और बांग्लादेश के मैच में कैसी होगी पुणे की पिच?
Updated on
18-10-2023 02:44 PM
पुणे: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मैच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान को एमसीए स्टेडियम से भी जाना जाता है और यहां वर्ल्ड कप में यह पहला मुकाबला भी होगा। भारतीय टीम को अभी तक खेले अपने तीनों मैचों में जीत मिली है। दूसरी तरफ बांग्लादेश ने जीत के साथ शुरुआत की थी। लेकिन फिर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।
कैसी होगी पुणे की पिच?
पुणे स्थित एमसीए स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 7 वनडे मुकाबले हुए हैं। उसमें टीमों ने 8 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। यहां वनडे मुकाबले में एक बार भी 225 से कम रन नहीं बने हैं। 2017 में इस मैदान पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 351 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। 2021 यहां भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे हुए थे और 5 बार 300 से ज्यादा रन बने। इससे साफ है कि पुणे की पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श होगी। यहां गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं होने वाला है।
स्पिन बांग्लादेश की ताकत
बांग्लादेश की ताकत उनकी स्पिन गेंदबाजी है। यानी पिच धीमी हो और उसमें टर्न हो तो बांग्लादेशी टीम घातक हो जाती है। दूसरी तरफ भारत की स्पिन बॉलिंग अच्छी है लेकिन टीम की ताकत बैटिंग की। इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज टीम में हैं। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच हुई तो बांग्लादेश के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…