गेंदबाजों की मिलेगी मदद या बल्लेबाज बोलेंगे हल्ला, वेस्टइंडीज और भारत के पहले टेस्ट में कैसी होगी पिच?
Updated on
11-07-2023 01:52 PM
रोसेउ: भारतीय टीम वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। बुधवार को कैरेबियन देश डोमिनिका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच रोसेउ के विंडसर पार्क पर खेला जाएगा। इस मैदान पर 6 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। 2011 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच ही यहां पहला टेस्ट खेला गया था। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था। उसके बाद हुए सभी मैचों के नतीजे निकले हैं।
कैसी होगी विंडसर पार्क की पिच?
विंडसर पार्क भले ही कैरेबियन देश में है लेकिन यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर शेन शिलिंगफोर्ड के नाम यहां दो टेस्ट में 20 विकेट हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर देवेंद्र बिशू और तीसरे नंबर पर नाथन लायन हैं। यानी एक बात तो साफ है कि पिच में स्पिनर के लिए मदद देखने को मिलेगी। अगर ऐसा हुआ तो अश्विन, जडेजा और अक्षर की तिकड़ी खेलते हुए नजर आ सकती है। इस मैदान पर आज तक टेस्ट में कभी 400 का स्कोर नहीं बना है। इसलिए बल्लेबाजों से शायद ही बड़े स्कोर देखने को मिले।
कैसा रहेगा मौसम?
डोमनिका चारों तरफ से समुद्र से घिरा है। इसकी वजह से यहां अच्छी बारिश होती है। मैच के सभी 5 दिन बारिश की संभावना जताई गई है। आखिरी दिन सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है। मैच के दौरान सभी दिन तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। यह टेस्ट मैच के लिए सबसे बेहतरीन तापमान माना जाता है। हालांकि बीच बीच में बारिश आई तो इससे मैच का मजा खराब ही होगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…