क्या फिर दिखेगी मैदान पर पुरानी दुश्मनी? विराट के घर में आया है अफगान लड़ाका, मच जाएगा कोहराम
Updated on
11-10-2023 02:38 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 9वां मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। टीम इंडिया का यह मुकाबला पूर्व कप्तान विराट कोहली के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। ऐसे में पूरा क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह के पैक्ड रहने की उम्मीद है। इसके अलावा भी कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो मैच के रोमांच को अपने चरम पर पहुंचा देगा।
दरअसल भारत और अफगानिस्तान के बीच के इस मुकाबले में विराट कोहली और नवीन उल के बीच का तकरार एक बार फिर से देखने को मिल सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तल्खियां इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से ही बनी हुई है। क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक दोनों के बीच खूब तकरार देखने को मिल चुकी है। ऐसे में एक बार फिर से दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के आमने-सामने हो सकते हैं।
बता दें कि इसी साल आईपीएल में विराट कोहली और नवीन उल के बीच मैदान पर तीखी बहस हुई थी। यह बहस इतनी बढ़ गई थी कि सपोर्टिंग स्टाफ के सदस्य गौतम गंभीर तक को मैदान पर आना पड़ गया था। नवीन उल हक आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के सदस्य हैं। विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते हैं।
मामला इतना अधिक बढ़ गया था कि नवीन उल हक ने सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली का बिना नाम लिया निशाना साधा था। हालांकि विराट ने भी करारा उनको करारा जवाब दिया था। ऐसे में अब जब विराट कोहली और नवीन उल एक बार फिर से मैदान पर एक दूसरे के आमने सामने होंगे तो नजारा देखते ही बनेगा। हालांकि यह तभी हो पाएगा जब नवीन उल हक को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी।
टीम इंडिया चाहेगी लगातार दूसरी जीत
आईसीसी वनडे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत शानदार रही है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। ऐसे में अपने दूसरे मुकाबले में उसकी कोशिश होगी कि वह अफगानिस्तान को हराकर अपने विजयी अभियान को जारी रखे। टीम इंडिया के लिए पहले मुकाबले में विराट कोहली ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया था।
वहीं टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद केएल राहुल ने भी कमाल का दिखाया था। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम सबके लिए फेवरेट नजर आ रही है और पूरी उम्मीद है कि टीम अपने दूसरे मैच भी जीत हासिल करेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…