Select Date:

क्या विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी पर दबाव डालने में कामयाब हो पाएगा? 2024 से पहले की सियासत समझिए

Updated on 03-04-2023 05:22 PM
नई दिल्ली: क्या विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी पर दबाव डालने में कामयाब होंगे? विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के बढ़ते शिकंजे पर बढ़ रही राजनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आक्रामक रणनीति में बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं? ये सवाल ऐसे समय में उठे हैं जब पिछले कुछ दिनों से यह मुद्दा राजनीति के केंद्र में आ गया है। विपक्षी दल कानून के रास्ते से लेकर संसद के अंदर से बाहर तक इस मुद्दे पर आर-पार लड़ने के मूड में हैं और वह झुकने के बजाय हमलावर मूड में हैं। पीएम मोदी ने भी इस पर किसी तरह नरम पड़ने के संकेत नहीं दिए हैं। शुरुआत में विपक्षी हमले पर चुप रहने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मसले पर आक्रामक रूप से मुखर हो गए हैं। यह काउंटर हमला विपक्ष के लिए भी हैरानी भरा रहा।


पिछले दिनों बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर ऐक्शन होता है तो वह न्यायिक प्रणाली पर हमला करते हैं। कोर्ट कोई ऐक्शन लेता है तो उस पर हमला होता है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। उन्होंने 2024 के लिए अपना चुनावी दांव भी बनाने के संकेत दिए और कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त जितने भी चेहरे हैं, वह एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 9 साल में बीजेपी की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की जड़ें हिलाकर रख दी हैं। पीएम मोदी ने पीएमएलए एक्ट का बचाव करते हुए कहा कि इसी एक्ट के तहत पिछले 9 साल में बीजेपी सरकार ने 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।
'दबाव में आने की जगह सियासी हथियार बनाएं'
पीएम मोदी ने साफ संकेत दिया कि विपक्ष के हमले पर वह दबाव में आने की बजाय उसे अपना सियासी हथियार बनाएं। एक अन्य सभा में कहा कि आजादी के बाद पहली बार इस तरह भ्रष्टाचार पर चोट हो रही है। इससे जनता खुश है। मोदी ने कहा कि मैं जहां जाता हूं लोग कहते हैं मोदी जी रुकना मत। अब हम इतना सारा करेंगे तो कुछ लोग तो नाराज होंगे ही, अपना गुस्सा भी निकालेंगे। लेकिन इनके झूठे आरोपों से न देश झुकेगा न भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई थमने वाली है।

बीजेपी नेता बताते हैं कि 2014 और 2019 के आम चुनाव में जो बड़ी जीत हासिल की उसमें कहीं न कहीं करप्शन के खिलाफ जंग लड़ने का वादा भी एक अहम दांव था। वे बताते हैं कि उल्टे कहीं न कहीं उनपर आरोप लग रहे थे कि करप्शन के खिलाफ जो कार्रवाई करने का वादा किया था वह पूरे नहीं हुए। ऐसे में अब जो कार्रवाई हो रही है, उससे उनके वोटर खुश ही होंगे। ऐसे में विपक्षी दबाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी आने वाले दिनों में और काउंटर हमला कर सकती है जिससे सियासी तापमान बढ़ेगा ही।
क्या है विपक्ष की रणनीति
इस मुद्दे पर विपक्ष की रणनीति अब कहीं से झुकने की नहीं है। उनका मानना है कि अगर सामूहिक दबाव बनाया गया तो वह पूरे मुद्दे को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। विपक्षी दलों का यह भी मानना है कि बाकी मसले पर वह अलग-अलग होकर लड़ सकते हैं लेकिन यहां उन्हें एक होना होगा। वे हुए भी। कानूनी प्रक्रिया से लेकर सियासी जंग तक वे अब एक हो रहे हैं।

विपक्षी दलों का मानना है कि शुरू में जरूर कुछ कार्रवाई उनके लिए सियासी नुकसान देने वाली हुई। लेकिन अब जिस तरह एकतरफा कार्रवाई हो रही है, उससे लोगों के बीच उनके पक्ष में माहौल बन रहा है। अब ऐसी कार्रवाई में करप्शन के खिलाफ नहीं बल्कि सियासी प्रहार और पद का दुरुपयोग अधिक दिखता है जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिलेगा। इसलिए अब वे आगे इस मसले पर झुकने या समझौता करने के बजाय सड़क पर लड़ने का संकेत दे रहे हैं। जाहिर है करप्शन पर दबाव बनाने का विपक्षी माइंड गेम चलता रहेगा और अभी पीएम नरेंद्र मोदी भी किसी तरह झुकने के मूड में नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.