Select Date:

पेसर्स का होगा आतंक या बल्लेबाज दिखाएंगे दम, भारत और पाकिस्तान के मैच में कैसी होगी पिच

Updated on 06-06-2024 01:00 PM
न्यूयॉर्क: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को भिड़ंत होनी है। वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान एक ही बार भारत को हरा पाया है। टीम इंडिया को वो हार टी20 वर्ल्ड कप में ही मिली थी। अब एक बार फिर दोनों ही टीमें भिड़ने के लिए तैयार है। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती है। इसी वजह से आईसीसी इवेंट में होने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

भारत पाकिस्तान मैच में कैसी होगी पिच?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पिच को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल किया गया है। भारत और आयरलैंड का मुकाबला यहीं हुआ था। उससे पहले श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीम यहीं खेली थी। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल है। बल्लेबाज चोटिल हो रहे हैं। तेज गेंदबाज का बोलबाला देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के मैच में भी कुछ ऐसा ही रह सकता है।

पिच को देखकर फैंस में है निराशा

टी20 वर्ल्ड कप की पिच से फैंस काफी निराश दिख रहे हैं। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ही बनाया गया है। यहां ऑस्ट्रेलिया से पिच लाकर लगाया गया है। पिच असमान उछाल देखने को मिल रही है। कोई गेंद काफी ज्यादा उठती है तो कई नीचे रह रही है। टी20 फॉर्मेट में टेस्ट वाली फीलिंग आ रही है और इसी वजह से फैंस में भी काफी निराशा है।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, शिवम दुबे।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), सैम अयूब, मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आज़म खान, शादाब खान, इमाद वसीम, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, अबरार अहमद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.