गुरु नानक जयंती पर 15 नवंबर को शेयर मार्केट खुलेगी या नहीं? इस साल कई दिन रहेगी छुट्टी, नोट कर लें तारीख
Updated on
13-11-2024 01:10 PM
नई दिल्ली: अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो यह खबर जानना आपके लिए जरूरी है। 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। इसे गुरुपर्व के नाम से भी जानते हैं। इस दिन भारत समेत दुनिया के कई देशों में गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। देश के कई राज्यों में सरकारी दफ्तर बंद रहे हैं। वहीं आपको पता होना चाहिए कि गुरु नानक जयंती पर शेयर मार्केट खुलेगी या बंद रहेगी।
शेयर मार्केट में कब छुट्टी रहती है, इसे लेकर BSE और NSE साल का कैलेंडर जारी करते हैं। शेयर मार्केट हर हफ्ते शनिवार और रविवार को बंद रहती है। इसके अलावा राष्ट्रीय अवकाश और विशेष मौके पर भी मार्केट को बंद रखा जाता है। इस समय मार्केट में किसी भी तरह का कोई कारोबार नहीं होता।
15 नवंबर को छुट्टी रहेगी या नहीं?
BSE और NSE की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर शेयर मार्केट में छुट्टी रहेगी। इस दिन किसी भी प्रकार की कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
ऐसे में देखा जाए तो इस हफ्ते शेयर मार्केट लगातार तीन दिन बंद रहेगी। शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर कोई कारोबार नहीं होगा। इसके बाद शनिवार और रविवार के चलते मार्केट बंद रहेगी।
इस साल दो छुट्टी और होंगी
शनिवार और रविवार के अलावा शेयर मार्केट इस साल कामकाजी दिनों में दो दिन और बंद रहेगी। शेयर मार्केट में 20 नवंबर और 25 दिसंबर को कोई कारोबार नहीं होगा।
20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। इस दिन पूरे महाराष्ट्र में वोट डाले जाएंगे। ऐसे में शेयर मार्केट पूरी तरह बंद रहेगी। BSE और NSE पर किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा। वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण शेयर मार्केट की छुट्टी रहेगी।
कैसी है शेयर मार्केट की स्थिति?
पिछले काफी समय से शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। आज बुधवार को भी मार्केट में गिरावट आई। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स में 460 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी। वहीं निफ्टी भी 170 से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
इस गिरावट के साथ 78 हजार के करीब पहुंच गया है। पिछले एक महीने में सेंसेक्स में 4.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। एक महीने में निफ्टी में भी तगड़ी गिरावट आई है। यह 5.50 से ज्यादा गिर गया है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…