अगले सप्ताह शेयर बाजार में रहेगी तेजी या आएगी गिरावट? जानिए कैसी रहने वाली है बाजार की चाल
Updated on
20-04-2024 05:08 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में इस सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बाजार कल यानी शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन गिरावट के साथ खुला था। हालांकि बाद में बाजार में तेजी देखने को मिली और बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान बाजार में चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 599.34 अंक यानी 0.83 प्रतिशत चढ़कर 73,088.33 पर बंद हुआ था। हालांकि सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला था और शुरुआती कारोबार में 672.53 अंक यानी 0.92 प्रतिशत तक लुढ़कते हुए 71,816.46 के निचले स्तर तक खिसक गया था। लेकिन बैंक शेयरों में खरीदारी आने से सेंसेक्स तेजी पकड़ने में सफल रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 151.15 अंक यानी 0.69 प्रतिशत उछलकर 22,147 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 21,777.65 के निचले स्तर तक गिर गया था, लेकिन बाद में बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसके साथ ही दोनों प्रमुख सूचकांकों में बीते चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। इन चार दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही खासी गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, विप्रो, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी प्रमुख रूप से बढ़त हासिल करने में सफल रही थीं। दूसरी तरफ नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।
कैसी रहेगी बाजार की चाल
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी के लिए अभी 22 हजार पर सपोर्ट दिख रहा है। तकनीकी चार्ट पर इंडीकेटर ने 55 ईएमए को पार कर लिया है जो एक शार्ट टर्म मूविंग एवरेज है। इस मूविंग एवरेज से ऊपर बंद होना एक पॉजिटिव शॉर्ट टर्म रुझान का प्रतीक है। तेजड़िए आगे निफ्टी की रिकवरी को 22,350 तक ले जा सकते हैं। इससे ऊपर जाने पर निफ्टी 22,700 की ओर जा सकता है। वास्तव में भारतीय इक्विटी बाजार ने ग्लोबल बाजारों से बेहतर प्रदर्शन किया है। ग्लोबल मार्केट पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में बढ़त के कारण और गिर गया है।
इन शेयरों पर रखें नजर
अगले हफ्ते LTI Mindtree, Bajaj Finance, Bajaj Finserve, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंज्यूमर कई कंपनियों के नतीजों पर नजर रहेगी। वहीं ईरान-इजरायल के बीच तनाव और युद्ध की आशंका ही बाजार के लिए सबसे बड़ा फैक्टर रहेगी। वीकेंड के दौरान हलचल बाजार के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं। निवेशकों को इन कई फैक्टर्स पर नजर रखनी होगी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…