बल्ले से होगा धूम-धड़ाका या स्पिनर को मिलेगी मदद, भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में कैसी होगी पिच?
Updated on
15-09-2023 01:33 PM
कोलंबो: एशिया कप 2023 फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका भारत खिताबी भिड़ंत से पहले बांग्लादेश (IND vs BAN) के खिलाफ मैदान में होगा। शुक्रवार को दोनों टीमों की टक्कर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर होगी। टूर्नामेंट के सुपर 4 राउंड का यह आखिरी मुकाबला भी होगा। भारत और बांग्लादेश यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि जिन खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला है, वे मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
कैसी रही है कोलंबो की पिच?
कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम पर ही सुपर 4 के आखिरी चार मैच हुए हैं। हर मैच में पिच एक दूसरे से अलग देखने को मिली है। श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी। भारत ने पाकिस्तान को खिलाफ 356 रन ठोक दिए। फिर भारत और श्रीलंका के मैच में 16 विकेट स्पिनर्स को मिले। पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले में सभी के लिए पिच में कुछ न कुछ था। बल्लेबाज, स्पिनर और पेसर सभी ने अच्छा किया।
आर प्रेमदासा स्टेडियम पिच रिपोर्ट
अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि भारत और बांग्लादेश के मुकाबले में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर कैसी पिच होगी। तो इस मैच में बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होने वाली है और पहले खेलने वाली टीम 280 से 300 रन तक बना सकती है। हालांकि बल्लेबाज को फिर भी सचेत रहने की जरूरत है। दोनों टीमों के पास अच्छे स्पिनर गेंदबाज हैं।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…