दिल्ली में आएगा चौके-छक्कों का 'सैलाब' या गेंदबाजों के नाम रहेगी शाम? जानें कैसा खेलेगी पिच
Updated on
19-04-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 20 अप्रैल की रात को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन पहली बार अपने होमग्राउंड में मैच खेलने वाली है। इससे पहले डीसी ने अपने दो घरेलू मुकाबले विशाखापत्तनम में खेले थे। होम टीम लगातार दो मैच जीतकर भी आ रही है। वह हैदराबाद के खिलाफ अब जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेंगे। वहीं दूसरी ओर हैदराबाद इस वक्त प्रचंड फॉर्म में चल रही है। वह हर टीम को बेरहमी से हरा रहे हैं। हैदराबाद लगातार 3 मैच जीतकर दिल्ली पहुंची है। दोनों में से किसी एक टीम का विजयरथ रुकना तय है। तो आइये जानते हैं इस रोचक मैच में दिल्ली की पिच किस तरह से खेलने वाली है।
दिल्ली और हैदराबाद के मैच की पिच रिपोर्ट
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 85 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 38 पहले बैटिंग करने वाली टीम तो 46 दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 167 रन है जबकि दूसरी पारी का 152 रन है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच अक्सर धीमा खेलती है। यहां पर स्पिनर्स को काफी ज्यादा मदद मलती है। बल्लेबाज इस मैदान पर संघर्ष करते नजर आते हैं। वहीं तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी सहायता मिलती है। हालांकि मैदान छोटा होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी खूब लगते हैं। एक बार अगर बल्लेबाज सेट हो जाएं तो वह फिर आराम से यहां गेंदबाजों की पिटाई कर सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…