मुहर्रम पर शेयर मार्केट में ट्रेडिंग होगी या नहीं? यहां जानिए पूरी डिटेल
Updated on
16-07-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: मुहर्रम के मौके पर 17 जुलाई को घरेलू शेयर मार्केट बंद रहेगा। शेयर मार्केट के साथ-साथ करेंसी और कमोडिटी से जुड़े डेरिवेटिव का कारोबार भी पूरे दिन बंद रहेगा। लेकिन, कमोडिटी से जुड़े डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट की ट्रेडिंग आधे दिन के लिए बंद रहेगी। यह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। शाम का सत्र शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे/11:55 बजे तक चलेगा। एमसीएक्स में भी सुबह के सत्र में ट्रेडिंग नहीं होगी लेकिन शाम के सत्र में कारोबार होगा। मुहर्रम के बाद स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर), दिवाली (1 नवंबर), गुरुनानक जयंती (15 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
इस बीच मंगलवार को विदेशी पूंजी प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी रही और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.55 अंक चढ़कर 80,850.41 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 63.35 अंक की बढ़त के साथ 24,650.05 अंक के नए सर्वकालिक शिखर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।
विदेशी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,684.78 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…