Select Date:

वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल रिकॉर्ड? इस सीरीज के लिए टीम इंडिया हो सकते हैं शामिल

Updated on 14-04-2026 01:45 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने विशेषज्ञों की लगातार मांग और आईपीएल 2026 में वैभव के विस्फोटक प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए वैभव का नाम शॉर्टलिस्ट किया गया है।

टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

अगर वह इस दौरे पर डेब्यू करते हैं तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे और सचिन तेंदुलकर (16 साल की उम्र में डेब्यू) का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'वैभव आयरलैंड दौरे के लिए दौड़ में बने हुए हैं और सेलेक्टर्स ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उनके नाम को भी शॉर्टलिस्ट किया है।'

वैभव सूर्यवंशी को आजमाना चाहता है बोर्ड

सेलेक्टर्स की इस योजना से साफ है कि वे इस राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज को इंतजार करो और देखो की नीति के बजाय सीधे सीनियर टीम में फास्ट-ट्रैक करना चाहते हैं। आयरलैंड जैसी तुलनात्मक रूप से कम चुनौतीपूर्ण टीम के खिलाफ मौका देकर बोर्ड वैभव की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परखना चाहता है।वैभव सूर्यवंशी की दावेदारी को आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का भी पूरा समर्थन मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वैभव की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, 'इस आईपीएल 2026 सीजन में वैभव सूर्यवंशी द्वारा क्या शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है। अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन को देखते हुए यह विलक्षण बालक निश्चित रूप से भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का हकदार है। इतनी कम उम्र में इतना प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलना दुर्लभ है।'

आईपीएल से मिली वैभव सूर्यवंशी को पहचान

वैभव का सुर्खियों में आने का सफर आईपीएल 2025 से शुरू हुआ था जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने पूरी दुनिया को अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी ने सेलेक्टर्स को मजबूर कर दिया कि उन्हें अब और इंतजार न कराया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.