क्या भारतीय टेस्ट टीम में होगी विराट कोहली की वापसी? देश के एक बड़े नेता ने की है अपील
Updated on
04-08-2025 02:22 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान जिन दो खिलाड़ियों की कमी क्रिकेट फैंस ने महसूस की, वे हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली। इस सीरीज में कोहली की कमी महसूस करने वालों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी शामिल हैं। शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मुझे इस सीरीज के दौरान कई बार विराट कोहली की कमी महसूस हुई। लेकिन, इस टेस्ट मैच में जितनी कमी महसूस हुई, उतनी कभी नहीं हुई।'
उन्होंने लिखा, 'उनका धैर्य और जोश, मैदान पर उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति, उनकी शानदार बल्लेबाजी, शायद कुछ और ही नतीजा देती। क्या अब उनके संन्यास की घोषणा करने में बहुत देर हो चुकी है? विराट, देश को आपकी जरूरत है।' शशि थरूर के सोशल मीडिया पोस्ट से स्पष्ट होता है कि करोड़ों आम क्रिकेट फैंस की तरह वह भी चाहते हैं कि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करें।
इंग्लैंड सीरीज से पहले विराट ने लिया था टेस्ट से संन्यास विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले ही इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। टेस्ट से संन्यास लेने का कोहली का फैसला चौंकाने वाला था। कोहली फिट हैं, फील्ड पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनमें करीब दो साल क्रिकेट बाकी है। टी20 से वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं। वनडे कम हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि वह 2027 तक वनडे और टेस्ट खेलेंगे। लेकिन, टेस्ट क्रिकेट से उनके अचानक संन्यास के फैसले ने फैंस और टीम के खिलाड़ियों को भी हैरान कर दिया
विराट कोहली पिछले एक दशक से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं। अगर टेस्ट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 30 शतक, जिसमें 7 दोहरे शतक हैं, की मदद से 9,230 रन बनाए। कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के सफलतम कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 68 टेस्ट में 40 में जीत दर्ज की है, 17 टेस्ट में भारत को हार मिली है, जबकि 11 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…