Select Date:

किसी भी पिच पर जीतेंगे, डंके की चोट पर बोले रोहित शर्मा, सातवें आसमां पर कॉन्फिडेंस

Updated on 19-02-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: 434 रन से अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। रोहित ने किसी भी तरह की पिच पर टीम की जीतने की क्षमता पर जोर दिया, जिसमें रैंक टर्नर भी शामिल हैं। राजकोट में पिच क्यूरेटर्स ने एक फ्लैट ट्रैक बनाया था, जहां बैजबॉल का डंका पीटने वाले अंग्रेज फंस गए। भारत ने एक फ्लैट पिच पर इंग्लैंड के सामने 557 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पूरी टीम महज 122 रन पर ढेर हो गई, जिससे भारत को सीरीज में 2-1 की लीड मिल गई।

कैसी भी पिच हो हम जीतेंगे
इस ऐतिहासिक जीत के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम पहले भी ऐसे ही विकेट पर कई मैच जीत चुके हैं। हमारी ताकत टर्निंग ट्रैक और स्पिन फ्रेंडली विकेट पर बढ़ जाती है। टीम को संतुलन भी मिलता है, लेकिन यहां कहानी अलग थी, जिसे हमने चैलेंज की तरह लिया और बखूबी पूरा किया। हमने अतीत में लगातार परिणाम हासिल किए हैं, और हम भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे। हालांकि, कुछ पहलुओं पर हमारा नियंत्रण नहीं है, जैसे कि पिचों का प्रकार। निर्णय क्यूरेटर के पास होता है, और हम केवल किसी भी सतह पर अनुकूलित होकर जीत सकते हैं।'

रैंक टर्नर का भी सामना करेंगे
रोहित शर्मा ने पिछले तीन टेस्ट में अलग-अलग तरह की पिचों पर टीम के अच्छे प्रदर्शन करने की क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने हैदराबाद में सामने आई चुनौतियों के बारे में बात की, जहां गेंद स्पिन हो रही थी और पिच धीमी थी। विशाखापट्टनम में बॉल लो रह रही थी, उन्होंने राजकोट में पिच के टर्निंग और लो नेचर को भी स्वीकार किया। रोहित शर्मा की माने तो अगर उनका सामना रैंक टर्नर से होता है, तो टीम उन पर खेलने और जीतने के लिए तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.